फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF world championships HS Prannoy stuns NG Ka Long Angus, Dhruv and Arjun duo also wins

BWF World Championship: प्रणॉय ने किया उलटफेर, पहले दौर में हांगकांग के अंगस को हराया, युगल मुकाबलों में अर्जुन-ध्रुव की जोड़ी जीती

Tue, 14 Dec 2021 09:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Dec 2021 09:58 AM IST
सार

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में सोमवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। पुरुषों की एकल स्पर्धा में एचएस प्रणॉय ने बड़ा उलटफेर किया। प्रणॉय ने हांगकांग के स्टार खिलाड़ी एनजी का लॉन्ग अंगस को हराकर बाहर किया। 
 

विज्ञापन
BWF world championships HS Prannoy stuns NG Ka Long Angus, Dhruv and Arjun duo also wins
एचएस प्रनॉय - फोटो : social media

विस्तार

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में सोमवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। पुरुषों की एकल स्पर्धा में एचएस प्रणॉय ने बड़ा उलटफेर किया। प्रणॉय ने हांगकांग के स्टार खिलाड़ी एनजी का लॉन्ग अंगस को हराकर बाहर किया। 

विज्ञापन


प्रणॉय ने पहले दौर के इस मुकाबले में कमजोर शुरुआत की और पहला गेम 13-21 से गंवाया हालांकि इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और आखिरी के दोनों गेम 21-18 21-19 से जीता। 32वीं रैंकिंग वाले प्रणॉय ने एक घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में नौवीं रैंक वाले अंगस को पटखनी देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 
विज्ञापन


वहीं पुरुषों की युगल स्पर्धा में एमआर अर्जुन औरध्रुव कपिला की जोड़ी ने डेनमार्क के डेनियल-मथियास की जोड़ी को 21-18, 21-17 से धूल चटाई। भारतीय जोड़ी ने महज 44 मिनट में ही मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अधिकतर युगल मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी। मिश्रित युगल में वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन को हारकर बाहर होना पड़ा। उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर की मिश्रित युगल जोड़ी भी सीधे सेटों में हारी। पुरुषों के युगल स्पर्धा में भारत के अरुण जॉर्ज और संयम शुक्ल की जोड़ी हारकर बाहर हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed