फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   bwf to host world championship in november to avoid olympic clash

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन नवंबर-दिसंबर में करेगा

Fri, 01 May 2020 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 May 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
bwf to host world championship in november to avoid olympic clash
बैडमिंटन - फोटो : File

विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ओलंपिक की नई तारीखों से टकराव के कारण अगले साल अगस्त में प्रस्तावित विश्व चैंपियनशिप टाल दिया जिसका आयोजन अब 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। 

विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ से जारी बयान में कहा गया, 'बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन संघ ने पारंपरिक रूप से अगस्त (2021) में आयोजित होने वाले बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप के 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक करने की पुष्टि करता है।'
विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन ओलंपिक वर्ष को छोड़कर हर साल होता है। इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक को कोविड-19 महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है। यह पहली बार होगा तब विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन ओलंपिक वर्ष में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष पॉल-एरिक हॉयर ने कहा कि नवंबर के आखिर में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन इस खेल के सर्वोत्तम हित में है। हॉयर ने कहा, 'बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन महासंघ को भरोसा है कि पुनर्निर्धारित चैंपियनशिप सफल होगी। यह कदम ओलंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता और विश्व चैंपियनशिप को समान निष्पक्षता के साथ आयोजित करने की अनुमति देता है।'


इस फैसले का मतलब यह हुआ कि मौजूदा चैम्पियन पीवी सिंधु को कैरोलीना मारिन स्टेडियम में होने वाली चैम्पियनशिप में खिताब के बचाव का मौका मिलेगा। स्पेन के ह्येलवा शहर में स्थित इस परिसर का नाम तीन बार की विश्व चैम्पियन के नाम पर पड़ा है। सिंधु पिछले साल स्विट्जरलैंड में चैम्पियन बनी थी।बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि 2021 सत्र के बाकी टूर्नामेंटों पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed