फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF suggested BAI to conduct Indian badminton open in empty stadium or cancel the event

कोरोना का कहर: इंडियन ओपन खाली स्टेडियम में होगा या रद्द होगा, BWF ने BAI को दिए विकल्प

Sun, 08 Mar 2020 05:30 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Mar 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
BWF suggested BAI to conduct Indian badminton open in empty stadium or cancel the event
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला

वल्र्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने (बीडब्लूएफ) ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) को इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में कराने का विकल्प दिया है। फेडरेशन भी मानकर चल रही है कि अगर टूर्नामेंट होगा तो खाली स्टेडियम में ही कराना पड़ेगा। स्टेडियम में लोगों को बुलाने का जोखिम नहीं लिया जा सकता है।

विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो देश के इतिहास में संभवत: यह पहला मौका होगा जब खाली स्टेडियम में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित होगा। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर जिस तरह की स्थितियां बन पड़ी हैं। उसमें फेडरेशन के पास टूर्नामेंट को रद्द करने का विकल्प भी है। फेडरेशन ने टूर्नामेंट के आयोजन पर खेल मंत्रालय से राय मांगी है। टूर्नामेंट के आयोजन पर अंतिम फैसला फेडरेशन अध्यक्ष हिमंत विश्वा सरमा को करना है।

विज्ञापन

सिर्फ खिलाड़ी, टेक्निकल ऑफिशियल होंगे स्टेडियम में

बीएआई ने टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में खेल मंत्रालय और बीडब्लूएफ को पत्र लिखा है। फेडरेशन की टूर्नामेंट के आयोजन पर मंत्रालय से बातचीत जारी है, जबकि बीडब्लूएफ ने गेंद फेडरेशन के ही पाले में डाल दी है। बीडब्लूएफ ने टूर्नामेंट के खाली स्टेडियम में आयोजन का विकल्प दिया है।

फेडरेशन से कहा गया है कि अंपायर और टेक्निकल ऑफिशियल की मौजूदगी में दर्शकों के बिना यह टूर्नामेंट करा लिया जाए, जिसका सीधा प्रसारण किया  जाएगा। यह ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 24 मार्च से केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में होना है। बीएआई के सेक्रेटरी जनरल अजय सिंघानिया ने स्वीकार कि उन्हें खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट कराने का विकल्प मिला है, लेकिन टूर्नामेंट पर अंतिम फैसला दो से तीन दिनों में अध्यक्ष हिमंत विश्वा सरमा लेंगे। 

पीड़ित देशों के खिलाड़ियों के कोरेंटाइन में जाने का डर

फेडरेशन को इस बात का भी डर है कि चीन और कोरिया के खिलाड़ी इंग्लैंड में लंबे समय से ट्रेनिंग कर  रहे हैं। उनका वीजा भी वहीं लगवाया जा रहा है। वीजा जारी होने के बाद यहां एयरपोर्ट पर अगर इन खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए कोरेंटाइन के लिए रोक लिया  गया तो मुसीबत हो जाएगी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रख फेडरेशन ने एक विकल्प टूर्नामेंट को रद्द करने का भी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed