फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF interrupt after nose bleeding case with kidambi srikanth during Covid tests in Thailand Open

किदांबी श्रीकांत के नाक से बह रहा था खून, अब थाईलैंड ओपन के आयोजकों से बात कर रहा BWF

Wed, 13 Jan 2021 02:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
BWF interrupt after nose bleeding case with kidambi srikanth during Covid tests in Thailand Open
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ट्विटर

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बुधवार को कहा कि थाईलैंड ओपन के दौरान कोरोना जांच सुविधाजनक ढंग से सुनिश्चित करने के लिए वह आयोजकों के संपर्क में है, इससे पहले भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की नाम से टेस्ट के बाद खून बहने लगा था। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत की मंगलवार को कोरोना जांच हुई जिसके बाद उनकी नाक से खून बहने लगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के रवैये से खफा श्रीकांत ने इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि आयोजकों ने खून बहने के कारणों की जानकारी दी। इसने एक बयान में कहा, ‘कई दौर की कोरोना जांच के बाद किदाम्बी श्रीकांत की नाक से खून बहने लगा था, उसका तीन बार नमूना लिया गया और वह तनाव में भी थे। शायद उसी वजह से उनकी नाक से खून बह निकला।’ बयान में कहा गया, ‘जांच कर रहे दल ने उस समय उनकी नाक से खून निकलता नहीं पाया और उस समय श्रीकांत ने भी कोई शिकायत नहीं की थी, इसके तीन से पांच मिनट बाद भारतीय टीम के एक अन्य सदस्य ने बताया कि उसकी नाक से खून बह रहा है।’




महासंघ ने कहा ,‘यह पता नहीं है कि खिलाड़ी ने अपनी नाक टिश्यू से दबाई थी या उनकी नाक बह रही थी जिससे रक्त वाहिकाओं को चोट पहुंची।’ बयान में कहा गया कि आयोजकों से बात की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ियों और प्रतियोगियों की जांच सुविधाजनक और सुरक्षित माहौल में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed