फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF fires back at 'disappointing' criticism by Several players condemned the staging of the All England Championship

BWF ने कोरोना के खतरे के बीच करवाया था ऑल इंग्लैंड का आयोजन, अब कहा आलोचना गलत

Sat, 28 Mar 2020 09:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Mar 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
BWF fires back at 'disappointing' criticism by Several players condemned the staging of the All England Championship
बैडमिंटन - फोटो : social media

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खतरे के बावजूद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप आयोजित करवाने के फैसले को लेकर कुछ खिलाड़ियों का उनकी नीयत पर सवाल उठाना निराशाजनक है। बीडब्ल्यूएफ का कोविड-19 के बावजूद इस सुपर 1000 टूर्नामेंट का आयोजन करना कुछ खिलाड़ियों को नागवार गुजरा और उन्होंने विश्व बैडमिंटन संस्था की कड़ी आलोचना की थी। इनमें भारतीय शटलर साइना नेहवाल भी थीं।

विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूएफ की इस घातक बीमारी से हल्के से लेने और टूर्नामेंट जारी रखकर उनकी जान खतरे में डालने के लिए आलोचना की थी। बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थामस ने एक खुले पत्र में कहा कि ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का आयोजन करने का फैसला उस समय मिली सलाह के आधार पर किया गया। उन्होंने लिखा, ‘यह निराशाजनक है कि बैडमिंटन समुदाय के कुछ सदस्यों ने संकट के इस समय में बीडब्ल्यूएफ की नीयत को लेकर अटकल लगाई। हमारी हमेशा पहली चिंता भागीदारों का स्वास्थ्य और सुरक्षा रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed