फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF Championship Miraba Tasneem gave India third Consecutive win

बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिपः मैसनाम-तसनीम ने दिलाई भारत को लगातार तीसरी जीत

Tue, 01 Oct 2019 07:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 01 Oct 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
BWF Championship Miraba Tasneem gave India third Consecutive win
बैडमिंटन - फोटो : File

मैसनाम मीराबा लुवांग और तसनीम मीर की अगुवाई में भारत ने मंगलवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रुप ई में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दर्ज की। पहले मैच में गोवा की तनीषा क्रैस्टो और छत्तीसगढ़ के इशान भटनागर ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के जैक यु और कैटलिन इया को 21-17, 20-22, 21-11 से पराजित किया। जूनियर विश्व नंबर दस मीराबा ने लड़कों के एकल में रियो अगस्टिनो को 21-17, 21-11 से हराकर भारत को दूसरा अंक दिलाया। 

विज्ञापन


लड़कियों के एकल में गुजरात की तसनीम मीर ने एंजेला यु पर 21-11, 21-15 से आसान जीत दर्ज करके भारत को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी। मणिपुर के मनजीत सिंह और डिंकू सिंह ने लड़कों के युगल में रिकी तांग और ओटो झिंग डे झाओ को 17-21, 21-8, 21-14 से शिकस्त दी। भारत को आखिरी मैच में हालांकि हार का सामना करना पड़ा। अदिति भट्ट और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी लड़कियों के युगल में विक्टोरिया हे और एंजेला यु से 17-21, 21-18, 15-21 से हार गयी। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 4-1 से और फिर आर्मेनिया को 5-0 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed