{"_id":"5f047795d4c1162fbc75c8bf","slug":"bwf-cancels-china-masters-dutch-open-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण चाइना मास्टर्स और डच ओपन रद्द","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरोना महामारी के कारण चाइना मास्टर्स और डच ओपन रद्द
Tue, 07 Jul 2020 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन महासंघ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बैडमिंटन महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स और डच ओपन मंगलवार को रद्द कर दिए। महासंघ ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'दो बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स और डच ओपन इस साल रद्द कर दिए गए हैं।'
विज्ञापन
लिंगशुइ चाइना मास्टर्स 25 फरवरी से एक मार्च के बीच होना था लेकिन इसे दो बार स्थगित करके मई और फिर अगस्त में कराने की घोषणा की गई थी। डच ओपन छह से 11 अक्तूबर तक अलमेरे, नीदरलैंड में होना था ।
विज्ञापन
मई में बीडब्ल्यूएफ ने संशोधित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जारी किया था। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि मूल क्वालीफिकेशन अवधि में अर्जित रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे। रैंकिंग पहले ही बंद कर दी गई थी और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बहाल होने पर 17 मार्च की रैंकिंग वरीयता और प्रविष्टि का आधार होगी।
विज्ञापन