फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF badminton ranking H S prannoy reached on 15th spot

बैडमिंटन रैंकिंग में 15वें नंबर पर पहुंचे प्रणय, सौरभ वर्मा ने भी लगाई छलांग

Thu, 10 Aug 2017 06:27 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Thu, 10 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
BWF badminton ranking H S prannoy reached on 15th spot
एचएस प्रणोय

भारतीय शटलर एच एस प्रणय ने आज दो पायदान के सुधार से ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 15वां स्थान हासिल किया। पिछले महीने यूएस ओपन खिताब अपने नाम करने वाले प्रणय पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड ग्रां प्री गोल्ड के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सौरभ वर्मा ने भी पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 32वें स्थान पर पहुंच गये जबकि पारूपल्ली कश्यप एक पायदान के फायदे से 46वें स्थान पर पहुंच गये।
विज्ञापन

अजय जयराम और समीर वर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे वह क्रमश: 17वें और 29वें स्थान पर खिसक गये।

इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया में लगातार खिताब हासिल करने वाले किदाम्बी श्रीकांत आठवें स्थान पर बरकरार हैं। महिलाओं के एकल में ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु और लंदन खेलों की कांस्य पदकधारी विजेता साइना नेहवाल क्रमश: पांचवें और 16वें स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड उप विजेता जोड़ी 25वें स्थान पर है। मिश्रित युगल में प्रणय जेरी चोपड़ा और जेरी अपने 20वें नंबर पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed