Brazil para badminton: भगत ने जीते दो गोल्ड मेडल, 10 पदकों के साथ भारतीय अभियान खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 10 पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।
Very happy to have started off the first tournament of the year with 2 Gold Medals, in the Singles as well as doubles event at the Brazil Para Badminton International. Eyes firmly set on @Tokyo2020. Thank you everyone for the support and good wishes! @ParalympicIndia pic.twitter.com/EoEIIdCjYb
— Pramod Bhagat (@PramodBhagat83) February 16, 2020
विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भगत ने पुरुष एकल (एसएल3) और पुरुष युगल (एसएल3-एसएल4) में मनोज सरकार के साथ स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए अहम अंक हासिल किए।
Pleased to share again that we have a strong presence in the finals of Brazil Para Badminton international Held at Sao Paulo from 8-15 February 2020.
10 Medals assured including a Gold and a Silver. Keep wishing for Finals!! pic.twitter.com/mw2uCMZddb— Para-Badminton India (@parabadmintonIN) February 15, 2020
भगत ने पुरुष एकल के फाइनल में सरकार को 22-20, 23-21 से हराया। इसके बाद दोनों भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी ने चीन के शेन शिओयू एवं गाओ युयांग की जोड़ी को 21-11, 21-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में सुहास लालिनाकेरे यथिराज भी शामिल हैं, जिन्होंने एसएल4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के शीर्ष वरीय लुकास माजुर को 9-21, 21-16, 21-19 से हराया।
पुरुषों के एसएस 6 वर्ग में कृष्णा नागर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी विक्टर गोंसाल्वेज ने 21-18, 21-19 से हराया। रजत पदक विजेताओं में पुरुष युगल में राजकुमार एवं राकेश पांडे (एसयू5) के अलावा प्रेम कुमार (डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2) एवं उनके रूसी जोड़ीदार शामिल हैं।