{"_id":"5d7bb0f18ebc3e015c0ca622","slug":"belgium-open-2019-lakshya-sen-enters-into-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बेल्जियम इंटरनेशल के सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
लक्ष्य बेल्जियम इंटरनेशल के सेमीफाइनल में पहुंचे
Sat, 14 Sep 2019 08:19 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 14 Sep 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन शुक्रवार को यहां नीदरलैंड्स के शीर्ष वरीय मार्क कालजोव के हटने से बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंज के सेमीफाइनल में पहुंच गए। एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य ने इससे पहले फिनलैंड के ईतू हेइनो को 21-15 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचने के लिए इस भारतीय खिलाड़ी को डेनमार्क के किम बरून की चुनौती से पार पाना होगा। लक्ष्य ने इस खिलाड़ी को मार्च में पोलिस ओपन में हराया था। अन्य भारतीय शटलरों में बीएम राहुल भारद्वाज और शिखा गौतम का सफर हार के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन