{"_id":"60a93f3b8ebc3e64711b05dc","slug":"bai-president-himanta-biswa-sarma-elected-to-bwf-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : बीएआई अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा बीडब्ल्यूएफ परिषद में चुने गए","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन : बीएआई अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा बीडब्ल्यूएफ परिषद में चुने गए
Sat, 22 May 2021 10:58 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 22 May 2021 10:58 PM IST
सार
सरमा को चुने जाने के साथ ही बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष पद पर पॉल एरिक होयेर को निर्विरोध फिर से अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा को शनिवार को 2025 तक चार साल के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) परिषद में चुना गया।
विज्ञापन
बैडमिंटन एशिया के भी उपाध्यक्ष सरमा को 236 मत मिले। वर्चुअल वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और खेल की वैश्विक संचालन संस्था के चुनाव के दौरान परिषद में 20 स्थानों के लिए 31 सदस्य मैदान में थे।
विज्ञापन
सरमा ने बीएआई की विज्ञप्ति में कहा कि मेरे पक्ष में मतदान करने के लिए मैं सभी सदस्य देशों का आभारी हूं और मैं इस मौके पर बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष के साथ परिषद के अपने साथी सादस्यों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे मुख्य लक्ष्य भारतीय बैडमिंटन को वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर ले जाना है और देश को बैडमिंटन के पावरहाउस के रूप में स्थापित करना है। बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष पॉल एरिक होयेर को निर्विरोध फिर अध्यक्ष चुना गया।