{"_id":"5ef69b568ebc3e432f25a755","slug":"bai-plans-training-camp-in-hyderabad-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाई शटलरों के लिए एक जुलाई से हैदराबाद में शुरू करेगा अभ्यास शिविर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बाई शटलरों के लिए एक जुलाई से हैदराबाद में शुरू करेगा अभ्यास शिविर
Sat, 27 Jun 2020 06:35 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) एक जुलाई से हैदराबाद में अभ्यास शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है। अगर उसे राज्य सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो फिर पीवी सिंधू सहित देश के कुछ चोटी के शटलरों को लंबे अर्से बाद कोर्ट पर उतरने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि बाई सितंबर तक कोई घरेलू टूर्नामेंट नहीं करवाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पिछले महीने खेलों की बहाली के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के बाद लक्ष्य सेन सहित कुछ खिलाड़ियों ने बंगलूरू स्थित प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया है। हैदराबाद में रहने वाले खिलाड़ी अब भी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन