फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BAI decides to hold domestic tournaments in April with revamped structure

करीब एक साल बाद होगी घरेलू बैडमिंटन टूर्नामेंटों की बहाली, BAI की बैठक में फैसला

Sat, 30 Jan 2021 10:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
BAI decides to hold domestic tournaments in April with revamped structure
बैडमिंटन - फोटो : social media

कोरोना महामारी के कारण लगभग एक साल के ब्रेक के बाद अप्रैल में घरेलू बैडमिंटन टूर्नामेंटों की बहाली होगी। इसकी जानकारी शनिवार को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने दी। दरअसल, शनिवार को बीएआई की कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें राज्य इकाइयों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया। बैठक में बीएआई ने अप्रैल से सीनियर और जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए सभी राष्ट्रीय शिविर शुरू करने का फैसला किया। बीएआई ने बदले हुए ढांचे के साथ अप्रैल में दो सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के साथ होगी।

विज्ञापन


हमें बहाली का भरोसा- विश्व सरमा
बीएआई के अध्यक्ष हेमंत विश्व सरमा ने कहा, 'यह हमारे खिलाड़ियों और खेल से जुड़े सभी हितधारकों के लिए मुश्किल समय है, जिन्हें इतने लंबे समय तक खाली बैठना पड़ा।' उन्होंने कहा, 'हालांकि टीके के आने से नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगा है। चर्चा, टूर्नामेंट के आयोजन की योजना और सुरक्षा नियमों के आकलन के बाद मैं कह सकता हूं कि हमें बहाली का भरोसा है।'
विज्ञापन


टूर्नामेंट को अब तीन स्तर में बांटा जाएगा
बदलाव वाले ढांचे के तहत सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट को अब तीन स्तर में बांटा जाएगा, जहां इस साल तीसरे स्तर में छह सीरीज टूर्नामेंट होंगे जबकि दूसरे स्तर में चार सुपर सीरीज टूर्नामेंट होंगे। शीर्ष स्तर में प्रीमियर सुपर सीरीज टूर्नामेंट होंगे जो प्रत्येक साल दो आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी होगी टूर्नामेंटों की इनामी राशि
बीएआई के बयान के अनुसार, शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट की इनामी राशि 25 लाख, दूसरे और तीसरे स्तर के टूर्नामेंटों की इनामी राशि क्रमश: 15 और 10 लाख होगी। सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की इनामी राशि 50 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed