{"_id":"5d7088738ebc3e0130770e9a","slug":"bai-announces-23-member-squad-for-bwf-world-junior-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बीएआई ने 23 सदस्यीय टीम का किया एलान","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बीएआई ने 23 सदस्यीय टीम का किया एलान
Thu, 05 Sep 2019 09:30 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रूस के कजान में 30 सितंबर से 13 अक्टूबर तक होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के लिए बुधवार को 23 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की। लड़कों के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई तमिलनाडु के सतीश कुमार करेंगे।
विज्ञापन
सतीश के अलावा नागपुर के रोहन गुरबानी, मणिपुर के मेसनाम मेइराबा और तेलंगाना के प्रणव राव गंधम लड़कों के एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। लड़कियों के एकल वर्ग में गुजरात की तसनीम मीर, उत्तराखंड की अदिति भट्ट और उन्न्ति बिष्ट और कर्नाटक की तृषा हेगड़े भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
लड़कियों के युगल वर्ग में अदिति और गोवा की तनीषा क्रास्टो भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी जिन्होंने लगातार दो रैंकिंग टूर्नामेंट जीते। लड़कों के युगल वर्ग में भारत को मनजीत सिंह ख्वेराकपाम और डिंकू सिंह कोंथोजाम से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
तनीषा क्रास्टो मिश्रित युगल में छत्तीसगढ़ के इशान भटनागर के साथ जोड़ी बनाएंगी। इस जोड़ी ने दो रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पिछली जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन ने लड़कों के एकल वर्ग का कांस्य पदक जीता था। कोचिंग टीम की अगुआई जूनियर राष्ट्रीय कोच संजय मिश्रा करेंगे। टीम का ट्रेनिंग शिविर बेंगलुरु में 13 से 27 सितंबर तक चलेगा।
टीम-लड़के : सतीश कुमार, रोहन गुरबानी,मैसनम मैरिबा, प्रणव राव गंधम, इशान भटनागर, मंजीत सिंह , डिंको सिंह, यश रायकवाड़, इमान सोनोवाल, नवनीत बोका, कादिर मोइनुद्दीन, शंकर प्रसाद उदय कुमार। लड़कियां: तसमीन मीर , अदिति भट्ट, तृषा हेगड़े, उन्नति बिष्ट, ट्रिजा जौली, तनीषा क्रास्टो, वर्षिणी, श्रुति मिश्रा, स्मृद्धि सिंह, रम्या, नफीशा।