{"_id":"5b33d0e24f1c1bb1508b4c33","slug":"bai-announced-20-members-badminton-team-for-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएआई ने एशियाई खेलों के लिए घोषित की 20 सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बीएआई ने एशियाई खेलों के लिए घोषित की 20 सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने जकार्ता में होने वाले 2018 एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के साथ बुधवार को 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। पुरुष टीम का नेतृत्व दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत करेंगे जबकि इसमें एच. एस. प्रणॉय भी शामिल हैं। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु भारत की महिला टीम की अगुवाई
विज्ञापन
करेंगी और इसमें दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल भी शामिल हैं। एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम अनुभव तथा युवा जोश का बेहतरीन तालमेल है।
विज्ञापन
इसमें चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज की जोड़ी पुरुष डबल्स में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। महिला डबल्स में एन.सिकी रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की कामयाबी को दोहराने की कोशिश करेंगी। 18वें एशियाई खेल 18 अगस्त से जकार्ता में होंगे। बैडमिंटन स्पर्धाएं 19 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन
भारत की पुरुष टीम इस प्रकार है : के श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, बीसाई प्रणीत , समीर वर्मा, सात्विक साईराज, चिराग शेट्टी, बी सुमित रेड्डी, मनु अत्री, प्रणव जेरी चोपड़ा, सौरभ वर्मा।
महिला टीम : पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, एन. सिकी रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा, साई उत्तिजथा राव, अश्मिता चालिहा, ऋतुपूर्णा पांडा, आरती सारा सुनील,आकर्षि कश्यप,गायत्री गोपीचंद।
कोच : पुलेला गोपीचंद, तान किम हर, अरुण विष्णु, एडविन इरवान।
स्पोर्ट स्टाफ : गायत्री शेट्टी, पेड्रा क्रिस्टोफर , सी. किरण, निगम।
भारतीय टीम ने गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते थे और अब उससे जकार्ता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। साल 2014 के एशियाई खेलों में भारतीय टीम को सिर्फ एक कांसा मिला था। इस बार भारत को एशियाई खेलों में सिंगल्स में पदक की आस है। भारत के लिए एशियाई खेलों में अंतिम वैयक्तिक पदक 1982 में सैयद मोदी ने जीता था।
बीएआई ने अपने इतिहास में पहली बार बाकी के खिलाड़ियों के चयन के लिए बेंगलुरू और हैदराबाद में ट्रायल्स आयोजित कराए और घरेलू खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे आने का मौका दिया। चयन समिति ने सौरभ वर्मा, अश्मिता चालिहा, साई उत्तिजथा राव, गायत्री गोपीचंद, आकर्षी कश्यप, रितुपर्णा पांडा और आरती सारा सुनील का चयन इस प्रतियोगिता के आधार पर किया। चयन समिति की बैठक बेंगलुरू में हुई। छह महीने में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की निरंतरता और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने वाले कोचों की राह पर एशियाई खेलों की टीम का चयन किया।
बीएआई के अध्यक्ष डॉक्टर हिमंता विस्वा सरमा ने एशियाई खेलों के लिए चुने गए खिलाड़ियों को बधाई देते दी। सरमा ने कहा, 'चयन समिति ने शानदार काम किया है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए चयन समिति ने कुछ नियम बनाए थे। घरेलू क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन कर सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया के दौरान वरीयता दी गई। जिन दो खिलाड़ियों के अंक बराबर रहे उनके बीच के मुकाबले के परिणाम को ध्यान में रखा गया। फिर अंतिम फैसला लिया गया।'