फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   badminton world junior championships malvika bansod lost in opening round

बीडब्ल्यूजेसी: मालविका बंसोड़ और तीन भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियां पहले राउंड में हारीं

Tue, 13 Nov 2018 12:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
badminton world junior championships malvika bansod lost in opening round
मालविका बंसोड़

भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स के पहले दिन तगड़ा झटका लगा जब मालविका बंसोड़ अपने पहले मुकाबले में सीधे सेटों में हार गईं। 17 वर्षीया बंसोड़ ने हांगकांग की सलोनी मेहता के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला, लेकिन संघर्ष के बावजूद उन्हें 20-22, 24-26 से शिकस्त सहनी पड़ी।

विज्ञापन


भारतीय शटलर ने दूसरे गेम में एक मैच प्वाइंट जरूर सुरक्षित किया, लेकिन चार गेम प्वाइंट के बाद मुकाबला डिसाइडर पर चला गया। मालविका फिर मैच प्वाइंट नहीं बचा सकीं और मेहता ने शानदार जीत दर्ज की। बसोड़ की शिकस्त से भारत को तगड़ा झटका लगा। हालांकि, सोमवार को सिंगल्स में हारने वाली मालविका एकमात्र भारतीय शटलर रहीं।
विज्ञापन


गायत्री गोपीचंद, प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज और अलाप मिश्रा सभी ने अपने पहले मुकाबले सीधे सेटों में जीते। 

वैसे, भारतीय युगल जोड़ियों के लिए भी दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि चार में से केवल एक ही जोड़ी अगले दौर में प्रवेश कर सकी है। साईप्रतीक कृष्णप्रसाद और अश्विनी भट्ट ने मिश्रित युगल के मुकाबले में मैक्सिको के गेर्राडो सोवेद्रा और फातिमा रियो को 21-16, 21-4 से मात दी। इसके अलावा नवनीत बोक्का/ सहिति बंदी, अक्षान शेट्टी/ राशि लांबे और श्रीकृष्ण साई कुमार पोडिल/ सृष्टि जुपुड़ी की जोड़ियों ने अपने पहले-पहले मुकाबले गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के वरीय शटलर्स- लक्ष्य सेन, पूर्व बर्वे और ध्रुव कपिला व कृष्ण प्रसाद गारागा मंगलवार को एक्शन में नजर आएंगे। इन सभी को पहले राउंड में बाई मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed