फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton world federation postpones Thomas and Uber Cup Finals to next year

आखिर क्यों अगले साल तक के लिए टाल दिए गए थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट

Tue, 15 Sep 2020 03:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Badminton world federation postpones Thomas and Uber Cup Finals to next year
बैडमिंटन - फोटो : social media

कोरोना वायरस महामारी के बीच शीर्ष टीमों के नाम वापस लेने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ ने डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट मंगलवार को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिए। भारत ने तीन से 11 अक्तूबर तक डेनमार्क के आरहस में होने वाले टूर्नामेंट के लिए महिला और पुरूष दोनों टीमों की घोषणा कर दी थी। कोरोना महामारी के कारण हालांकि थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे और अल्जीरिया के बाद शुक्रवार को इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया ने भी नाम वापिस ले लिया जिसकी वजह से बीडब्ल्यूएफ ने रविवार को आपात वर्चुअल बैठक बुलाई।

विज्ञापन


महासंघ ने एक बयान में कहा, 'बैडमिंटन विश्व महासंघ मेजबान बैडमिंटन डेनमार्क की सहमति से थॉमस और उबेर कप 2020 स्थगित करने का कठिन फैसला ले रहा है। कई प्रतियोगी टीमों के नाम वापस लेने के कारण यह फैसला किया गया है। संशोधित बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के यूरोपीय चरण के कारण अब इसके लिए 2021 से पहले वैकल्पिक कार्यक्रम बनाना भी मुश्किल है।'
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ ने सिंगापुर और हांगकांग को शामिल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ऐसी खबरें हैं कि चीन और जापान भी नाम वापस लेने की सोच रहे थे। भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी ऐसे समय में टूर्नामेंट के आयोजन पर चिंता जताई थी। साइना और पीवी सिंधु महिला टीम की अगुवाई कर रहे थे जबकि पुरूष टीम में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत शामिल थे । टीम की तैयारियां भी पुख्ता नहीं थी क्योंकि भारतीय खेल प्राधिकरण के पृथकवास प्रोटोकॉल का पालन करने से खिलाड़ियों के इनकार के बाद प्रस्तावित शिविर रद्द हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ ने यह भी कहा कि डेनमार्क ओपन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 से 18 अक्तूबर तक ओडेंसे में होगा, लेकिन 20 से 25 अक्तूबर तक होने वाला विक्टर डेनमार्क मास्टर्स रद्द कर दिया गया है। संशोधित कैलेंडर में बीडब्ल्यूऊ ने नवंबर में एचएसबीसी विश्व टूर फाइनल के अलावा एशिया में दो सुपर 1000 टूर्नामेंट कराने का भी फैसला लिया है। रपटों के अनुसार बीडब्ल्यूएफ इंडोनिशया में तीनों टूर्नामेंट कराना चाहता है, लेकिन इंडोनेशिया ने कोरोना महामारी के कारण इरादा बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed