सिंधू सहित आठ खिलाड़ियों को 'आई एम बैडमिंटन' जागरूकता अभियान के लिए एबेंस्डर चुना गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन पीवी सिंधू सहित आठ खिलाड़ियों को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के आई एम बैडमिंटन जागरूकता अभियान के लिए एबेंस्डर चुना गया है। सिंधू के अलावा कनाडा के मिशेल ली, चीन के झेंग सी वेई और हुआंग या कियोंग, इंग्लैंड के जैक शेपर्ड, जर्मनी के वालेस्का नोब्लाच, हांगकांग के चान हो युएन और जर्मनी के मार्क ज्वेलबर शामिल हैं। इस अभियान में खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेल के प्रति अपना लगाव और सम्मान व्यक्त करने का मंच दिया जाता है। इसमें वे ईमानदारी से और साफ सुथरा खेल खेलने की वकालत करते हैं।
ओलंपिक रजत पदक विजेता 24 वर्षीय सिंधू ने कहा कि किसी भी खेल में ईमानदार होना काफी अहम है। अगर हम सभी दूत इस बात को समझा सकते हैं तो मुझे लगता है कि यह संदेश ज्यादा खिलाड़ियों तक पहुंचेगा