फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton Association of India to pay salaries to overseas coach

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपनी जेब से देगा विदेशी कोच को वेतन

Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स न्यूज, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स न्यूज, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Badminton Association of India to pay salaries to overseas coach
सांकेतिक तस्वीर

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) ने खेल मंत्रालय और साई की ओर से हो रही देरी के कारण अपने दम पर पांच विदेशी कोच का अनुबंध किया है। दो विदेशी कोच हाथ से निकलने और डबल्स कोच तान किम हर के इस्तीफा देने के बाद बाई ने यह कदम भारतीय शटलरों की टोकियो ओलंपिक की तैयारियां प्रभावित होने से बचाने के लिए उठाया है। ये सभी पांच कोच आ चुके हैं और बाई इन्हें खुद वेतन देगा। हालांकि फेडरेशन को भी यह नहीं मालूम है कि इन कोचेज को उसकी ओर से कितने माह तक वेतन दिया जा सकेगा। उसने इन कोचेज को इस भरोसे पर बुलाया है कि कुछ माह बाद खेल मंत्रालय और साई से इनके अनुबंध की प्रक्रिया पूरी जाएगी और उनके वेतन का भार सरकार उठा लेगी। 

विज्ञापन


बाई लंबे समय से गोपीचंद अकादमी में विदेशी कोच के लिए साई को प्रस्ताव देती आ रही है। उसकी ओर से हादी सुगियांतो और सांतोसो का नाम भेजा गया, लेकिन प्रक्रिया में देरी के चलते ये दोनों कोच चले गए। ऐसे में तान किम ने भी इस्तीफा दे दिया। टोकियो ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रक्रिया सिर पर होने के कारण फेडरेशन ने डबल्स के लिए एथेंस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता इंडोनेशियाई फ्लेंडी लिंपेले को साढ़े पांच हजार, इंडोनेशिया के ही नामरीह सुरोतो को साढ़े तीन हजार, कोरियाई ओलंपियन और सिंगल्स कोच पार्क ताई संग को छह हजार और इंडोनेशिया स्पारिंग पार्टनर एडी कुरनियावान, हेई सेतियावान को 2200-2200 अमेरिकी डॉलर में बुला लिया। बीते माह ये पांचों कोच आ भी गए। बाई फिल्हाल यह वेतन इन्हें अपनी जेब से देगी, लेकिन उसके सामने समस्या यह है कि इन कोचेज को वह अपनी जेब से कब तक वेतन दे पाएगी। 
विज्ञापन


बाई अब भेजेगी अनुबंध का प्रस्ताव

फेडरेशन ने साई और खेल मंत्रालय को इन कोचेज के अनुबंध का प्रस्ताव अब तक नहीं भेजा है। कुछ ही दिनों में इनका प्रस्ताव भेजा जाएगा और उनके अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं मंत्रालय और साई के नियमों के मुताबिक विदेशी कोच के अनुबंध के लिए विज्ञापन निकाला जाना अनिवार्य है। इसके बाद इनका इंटरव्यू होगा। यही प्रक्रिया कई खेल संघ पूरी नहीं कर पाए जिसके चलते कई विदेशी कोच का अनुबंध नहीं हो सका। हालांकि बाई को उम्मीद है कि उनके केस में साई इन कोचेज का अनुबंध कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed