{"_id":"5d5ff2808ebc3e01416b0f77","slug":"b-sai-praneeth-created-history-after-defeating-jonatan-christie-to-enter-semis-of-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रणीत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, 36 साल बाद किया कारनामा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रणीत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, 36 साल बाद किया कारनामा
Fri, 23 Aug 2019 07:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 23 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
साईं प्रणीत
- फोटो : social media
भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 19वीं रैंकिंग वाले प्रणीत ने वर्ल्ड के चौथे नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में प्रणीत ने 51 मिनट तक चले मैच में क्रिस्टी को लगातार सेटों में 24-22 और 21-14 से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। साथ ही उन्होंने भारत का एक और पदक भी पक्का किया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं प्रणीत भारतीय बैडमिंटन के 36 साल के इतिहास में वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक पक्का करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें। उनसे पहले प्रकाश पादुकोण 1983 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे थे और भारत के लिए मेडल जीता था।
विज्ञापन