{"_id":"5cf7f324bdec220752497403","slug":"australian-open-2019-pv-sindhu-sameer-verma-record-victories","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपनः सिंधु, कश्यप और समीर का जीत से आगाज ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपनः सिंधु, कश्यप और समीर का जीत से आगाज
Wed, 05 Jun 2019 10:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
पी. वी. सिंधु
- फोटो : Social media
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु, पी कश्यप और समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ल्ड टूर सुपर सीरीज में जीत के साथ आगाज किया। विश्व चैंपियनशिप की पिछले दो बार की रजत पदक विजेता सिंधू ने पहले दौर में इंडोनेशिया की चोइरून्निसा को 21-14, 21-9 से पराजित किया।
विज्ञापन
दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी सिंधु का सामना अब थाईलैंड की निचाओन जिदापोल से होगा। छठी वरीय समीर ने मलयेशिया के ली जी जिया को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-15,16-21,21-12 से शिकस्त देकर पिछले महीने सुदीरमन कप में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय समीर की टक्कर अब चीनी ताइपे के वांग त्यू वेई से होगी। कश्यप ने थाईलैंड के सुपान्यू को 21-16, 21-15 से हराया। अब उनका सामना लिन डैन से होगा, जिन्होंने भारत के लिए एचएस प्रणय को 21-18, 19-21 से मात दी। युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हमवतन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को 21-12, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची।
विज्ञापन
प्रणीत हारे : बी साई प्रणीत को कोरिया के ली डोंग कियुन के हाथों 16-21,14-21 से हार मिली। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को कोरिया की बाएक हा ना और किम हाये रिन से 14-21,13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।