{"_id":"5cc1bc60bdec2214374a99d4","slug":"asian-badminton-championship-saina-nehwal-and-pv-sindhu-through-to-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप: साइना, सिंधु और समीर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप: साइना, सिंधु और समीर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Thu, 25 Apr 2019 07:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Apr 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
साइना-सिंधु
शटलर साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और समीर वर्मा अपने-अपने मुकाबले जीतकर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने कोरिया की किम गा युन को 38 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन सातवीं वरीय साइना को अब अगले दौर में जापान की अकाने यामागुची की चुनौती से पार पाना होगा। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू ने मात्र 33 मिनट में इंडोनेशिया की चोइरून्निसा को 21-15, 21-19 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु की सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब गैरवरीय चीन की कई यानयान से भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
समीर के सामने युकी चुनौती : समीर ने दूसरे दौर में हांगकांग के ना का लोंग एंगस को 21-12,21-19 से शिकस्त दी। अगले दौर में समीर को चीन के शी युकी के रूप में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्सर्ष-करिश्मा हारे : मिश्रित युगल में उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर की जोड़ी को दूसरे दौर में इंडोनेशिया के हफीज फैजल व ग्लोरिया एमैन्युअल के हाथों 10-21,15-21 से हार मिली। वेंकेट गौरव प्रसाद व जूही देवांग की जोड़ी भी चीन के यिल्यू वांग व डोंगपिंग हुआंग से 10-21,9-21 से हारकर बाहर हो गए।