फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Asia Team Championship PV Sindhu leads India to 3-2 win over Hong Kong

एशिया चैंपियनशिपः पीवी सिंधु ने भारत को हॉन्ग कॉन्ग पर दिलाई 3-2 की जीत

Tue, 06 Feb 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
 Asia Team Championship PV Sindhu leads India to 3-2 win over Hong Kong
पीवी सिंधु - फोटो : File
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की अगुवाई में भारत ने एशिया बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की है। सिंधू की बदौलत भारतीय टीम ने हांगकांग को 3-2 से पराजित कर दिया। 
विज्ञापन


ग्रोइन की चोट की वजह से लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के टूर्नामेंट से हटने के बाद सिंधू ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए पहले एकल मैच जीता फिर एन सिक्की रेड्डी के साथ मिलकर युगल मैच में भी जीत हासिल की। 
विज्ञापन


रविवार को इंडिया ओपन के फाइनल में मिली हार से उबरते हुए सिंधू ने हांगकांग की यिप पुई यिन को पहले एकल मुकाबले में 21-12, 21-18 से पराजित किया। अश्विनी पोनप्पा और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी को महिला युगल के पहले मुकबले में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनज विंग यंग और योंग एनज तिंग की जोड़ी ने पोनप्पा और सावंत को 20-22, 22-20, 21-10 से पराजित किया। यह मुकाबला 52 मिनट तक चला। दूसरे एकल मुकाबले में श्री कृष्णा प्रिय कुद्रावल्ली को तीन गेम तक चले मुकाबले में चिउंग यिंग मेइ के खिलाफ 19 -21, 21-18, 20-22 हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा। तीन मुकाबलों के बाद भारतीय टीम 1-2 से पिछड़ गई थी। 

एकल के बाद युगल भी जीतने में सफल रहीं सिंधू

 Asia Team Championship PV Sindhu leads India to 3-2 win over Hong Kong
पीवी सिंधु - फोटो : File
पीवी सिंधू ने एकल के बाद युगल मैच भी जीता। उन्होंने युगल में एन सिक्की रेड्डी के साथ मिलकर एनजी याउ और युएन सिन यिंग की जोड़ी को 21-15, 15-21, 21-14 से हराकर भारत को 2-2 की बराबरी दिलाई। इसके बाद सबकी नजरें रुत्विका शिवानी पर था जिन्होंने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए येउंग सुम को 16-21, 21-16, 21-13 से हराकर भारत को जीत दिलाई। 

उबेर कप फाइनल का क्वालिफायर है एशिया टीम चैंपियनशिप

 Asia Team Championship PV Sindhu leads India to 3-2 win over Hong Kong
पीवी सिंधु - फोटो : File
एशिया टीम चैंपियनशिप उबेर कप फाइनल का क्वालिफायर भी है। यहां सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों को मई में बैंकॉक में खेलने का अधिकार मिल जाएगा। भारतीय टीम का अगला मैच जापान से है जिसमें विश्व की नंबर दो खिलाड़ी अकाने यामागुची और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन नोजुमी ओकुहारा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed