{"_id":"5bf2d9f8bdec2269a7717774","slug":"ashmita-chaliha-wins-dubai-international-challenge-subhankar-dey-finishes-runner-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्मिता ने जीता दुबई ओपन बैडमिंटन का खिताब, जेओन जुई को फाइनल में हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
अश्मिता ने जीता दुबई ओपन बैडमिंटन का खिताब, जेओन जुई को फाइनल में हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
भारतीय युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुबई इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन खिताब जीत लिया। 19 वर्षीया अश्मिता ने फाइनल में मात्र 33 मिनट में दक्षिण कोरिया की जेओन जुई को 21-19, 21-15 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में शुभंकर डे को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। दुनिया के 54वें नंबर खिलाड़ी शुभांकर को फाइनल में रूस के व्लादिमीर मालकोव के हाथों 10-21,15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। युगल में तरुण कोना मलयेशिया के लिम वाह साथ मिलकर उपविजेता रहे।
विज्ञापन