{"_id":"59ee5ab04f1c1b87698b71b4","slug":"all-eyes-on-kidambi-srikanth-as-he-starts-campaign-at-french-open-badminton-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क फतह के बाद श्रीकांत की निगाहें अब फ्रेंच ओपन पर, आज होगा आगाज ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेनमार्क फतह के बाद श्रीकांत की निगाहें अब फ्रेंच ओपन पर, आज होगा आगाज
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
के श्रीकांत
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनमार्क ओपन जीतने के बाद किदांबी श्रीकांत फ्रेंच ओपन में भी इस लय को जारी रखना चाहेंगे। मंगलवार से शुरू होने वाले इस सुपर सीरीज में वह भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। श्रीकांत एक वर्ष में चार सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2010 में साइना नेहवाल ने तीन खिताब जीते थे।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के राजीव ओसेफ के खिलाफ करेंगे। राजीव डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधू का सामना स्पेन की बीट्रीज कोरेल्स से होगी। एक बार फिर क्वार्टर फाइनल में सिंधू का मुकाबला चेन युफेई के साथ हो सकता है। डेनमार्क ओपन के ओपनिंग राउंड में ही चेन युफेई ने सिंधू को हरा दिया था।
विज्ञापन
लंदन गेम की कांसा विजेता साइना नेहवाल का मुकाबला स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमाउर से हो सकता है। विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने गिलमाउर को हराया था। अन्य पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में बी साई प्रणीत का सामना थाईलैंड के खोसिल फेटप्रडाब से होगा। एचएस प्रणय अपने अभियान की शुरुआत ली ह्यून के खिलाफ करेंगे। पारूपल्ली कश्यप का सामना फेबियन रोथ से होगा। इस बीच अजय जयाराम, सौरभ और समीर वर्मा ने फिटनेस की वजह से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन