{"_id":"5b22bde14f1c1bca228b59a2","slug":"ajay-jayaram-beats-yun-kyu-lee-and-enters-us-open-badminton-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय जयराम ने यूएस ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
अजय जयराम ने यूएस ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में किया प्रवेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अजय जयराम
चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय शटलर अजय जयराम ने यूएस ओपन वर्ल्ड टूर ओपन 300 टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। पिछले साल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय चैंपियनशिप हटने वाले जयराम ने कोरिया के यून क्यू ली को तीन गेम में 26-24, 17-21, 21-13 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
दुनिया की पूर्व 13 नंबर खिलाड़ी का अब अगले दौर में सामना ब्राजील के वाईगोर कोएल्हो से होगा। महिला वर्ग के एकल में अनुरा प्रभुदेसाई को पहले ही दौर में कनाडा के रिशेल होंडरिच के हाथों 9-21, 17-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित की जोड़ी इंडोनेशिया के रहमत अदियांतो और रंग्ग यावे रियानो की जोड़ी को वॉकओवर दे दिया।
विज्ञापन