फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   After Thailand Open 2019 Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty jumps up in ranking

थाइलैंड ओपन के विजेता रंकीरेड्डी-शेट्टी की जोड़ी 9वें पायदान पर पहुंची

Tue, 06 Aug 2019 10:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Aug 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
After Thailand Open 2019 Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty jumps up in ranking
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

थाइलैंड ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाले सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी विश्व बैडमिंटन रैंकिग में सात स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में पहुंच गई। रंकीरेड्डी और शेट्टी रविवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनी और मंगलवार को जारी रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने चीन के लि जुन हुई और लियू यु चेन की विश्व चैम्पियन जोड़ी को 21-19 18-21 21-18 से हराकर थाइलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया था। रैंकिंग में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की एक अन्य भारतीय जोड़ी 25वें पायदान पर हैं।

विज्ञापन

पुरुष एकल की रैंकिंग 

पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत (10वें), समीर वर्मा (13वें), बी साई प्रणीत (19वें), एचएस प्रणय (31वें) और सौरव वर्मा (44वें) जैसे भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। पारुपल्ली कश्यप तीन स्थान ऊपर 32वें स्थान पर आ गए, जबकि शुभंकर डे 39वें पायदान पर पहुंच गए।

महिला एकल में सिंधु सर्वश्रेष्ठ भारतीय 

ओलंपिक पदकधारी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल महिला एकल रैंकिंग में पहले की तरह क्रमश: 5वें और 8वें स्थान पर बने हुए हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक स्थान के सुधार के साथ 23वें पायदान पर पहुंच गई। मिश्रित युगल की रैंकिंग में हालांकि भारतीय जोड़ियों को नुकसान हुआ। प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक स्थान खिसक कर 23वें जबकि पोनप्पा और रंकीरेड्डी की जोड़ी चार स्थान के नुकसान के साथ 27वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed