फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   after china open srikant kiddambi out off from hong kong series too 

बैडमिंटन: श्रीकांत के हटने के बाद सिंधु हांगकांग सुपर सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

Tue, 21 Nov 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
after china open srikant kiddambi out off from hong kong series too 
किदांबी श्रीकांत - फोटो : SELF
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत चाइना ओपन से हटने के बाद अब हांगकांग सुपर सीरीज से भी अपना नाम वापस ले ‌लिया है। श्रीकांत ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह दिसंबर में होने वाली दुबई सुपर सीरीज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से फिट हो सके। टीम इं‌‌डिया के फिजियो सी किरण ने कहा ‌कि श्रीकांत की चोट अब काफी बेहतर है। हम चाहते हैं श्रीकांत 100 फीसदी फिट होने के बाद ही किसी टूर्नामेंट में उतरे। ऐसा करके ही वह टूर्नामेंट जीत सकेंगे। 
विज्ञापन


श्रीकांत अभी पूरी तरह फिट नहीं है। इसलिए ही उन्हें दस दिन का विश्राम दिया गया है। मांसपेशियों में खिंचाव के बाद डॉक्टरों की सलाह पर श्रीकांत ने अपना नाम चाइना ओपन से वापस लिया था। विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी श्रीकांत दुबई ओपन में खिताब के प्रबल दावेदार हैं। इस साल वह पांच टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। इनमें से चार में वह विजेता बने थे। 
विज्ञापन


पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू हो रही हांगकांग सुपर सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सिंधु पिछले करीब एक माह में यह पांचवां टूर्नामेंट खेलेंगी। 22 साल की स‌िंधु अगर पहले दो दौर की बाधा पार कर लेती हैं तो वह क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से हो सकता है। यामागुची शानदार फार्म में हैं। उन्‍होंने हाल ही में चीन ओपन का खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed