फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   16-year-old Lakshya sen wins Bulgaria Open International Series badminton title

उत्तराखंड के 16 वर्षीय लक्ष्य सेन ने जीता बुल्गारिया ओपन बैडमिंटन खिताब 

Thu, 17 Aug 2017 06:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 17 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
16-year-old Lakshya sen wins Bulgaria Open International Series badminton title
लक्ष्य सेन
भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने क्रोएशिया के ज्वोनिमीर दुर्किजनक को  कड़े मुकाबले में हराकर सोफिया में हुए बुल्गारिया ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। एक दिन पहले अपना सोलहवां जन्मदिन मनाने वाले लक्ष्य ने दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वोनिमीर को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-17 से पराजित किया। बुधवार को लक्ष्य ने सेमीफाइनल में श्रीलंका  के  दिनुका करुणारत्ना को सीधे सेट में 21-19, 21-14 से हराया था।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी लक्ष्य को हाल ही में पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पीटर गाडे से ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था जो कि इस समय फ्रांस टीम के चीफ कोच हैं। लक्ष्य ने जूनियर नेशनल जीतने के बाद फरवरी में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर सुर्खियां बटोरीं थीं। उनके लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा। पहले दौरे में उन्होंने शीर्ष वरीय सैम पैरसंस को भी उलटफेर में बाहर किया था। कोच विमल कुमार ने लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि वह काफी प्रतिभाशाली हैं। फिलहाल वह अपनी मजबूती पर जोर दे रहे हैं। विदेश में खेले जाने वाले टूर्नामेंटों के दौरान पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सयाली गोखले उनके साथ जाती हैं। अगले दो महीनों में वह वियतनाम ग्रां प्री और फिर जूनियर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

 
लक्ष्य के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। वह अभी जूनियर खिलाड़ी हैं और उन्होंने टूर्नामेंट जीतने शुरू कर दिए हैं। यह अच्छा संकेत है। हमने अपने पांच खिलाडिय़ों का फ्रांस टीम के साथ दस दिन का ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा था। वहां खिलाडिय़ों ने दिग्गज पीटर गाडे से टिप्स लिए जिसका फायदा मिला। यदि लक्ष्य को सही प्रोत्साहन मिला तो उनका  भविष्य बेहद उज्ज्वल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed