फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: Saina may be out of the Commonwealth-Asian Games team, Sindhu, Lakshya and Srikanth direct entry into the team on the basis of ranking

Badminton: राष्ट्रमंडल-एशियाई खेलों की टीम से बाहर हो सकती हैं साइना, सिंधू-लक्ष्य और श्रीकांत को रैंकिंग के आधार पर टीम में सीधे प्रवेश

Wed, 13 Apr 2022 05:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Apr 2022 05:42 AM IST
सार

गोल्ड कोस्ट में एकल का स्वर्ण जीतने वाली शटलर साइना नेहवाल ने इन खेलों के ट्रायल से नाम वापस लिया।

विज्ञापन
Badminton: Saina may be out of the Commonwealth-Asian Games team, Sindhu, Lakshya and Srikanth direct entry into the team on the basis of ranking
किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू - फोटो : BWF

विस्तार

साइना नेहवाल इस साल होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हो सकती हैं। साइना ने 15 से 20 अप्रैल तक केडी जाधव इंडोर हॉल में होने जा रहे इन खेलों के ट्रायल में भाग लेने से इंकार कर दिया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में जो शटलर भाग नहीं लेगा। उसे इन खेलों की टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि साइना राष्ट्रमंडल खेलों में अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाएंगी। बीएआई की चयन नीति के अनुसार ट्रायल से विश्व बैडमिंटन की रैंकिंग में टॉप 15 में शामिल शटलरों को छूट दी गई है, जिसके चलते विश्व नंबर सात पीवी सिंधू, नंबर नौ लक्ष्य सेन, नंबर 11 किदांबी श्रीकांत और नंबर छह सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी को इन खेलों के लिए टीम में सीधे चयन मिल गया है।
विज्ञापन


दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता हैं साइना
बीएआई ने इस बार चयन में पारदर्शिता लाने के लिए राष्ट्रमंडल, एशियाई, थामस-उबेर कप के लिए ट्रायल कराने का फैसला लिया है, जिसमें 29 मार्च तक 16 से 50 की रैंकिंग वाले शटलरों और राष्ट्रीय रैंकिंग में पहले 16 स्थान पर शामिल शटलरों को खेलना होगा। ऐसे में साइना की विश्व रैंकिंग 23 है, जिसके चलते उनसे ट्रायल खेलने के लिए कहा गया। सूत्र बताते हैं कि सोमवार की शाम को उन्होंने बीएआई को सूचित कर दिया कि वह ट्रायल में नहीं खेलेंगी। साइना ने 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों का एकल खिताब जीता था। उन्होंने जकार्ता एशियाई खेलों में एकल का कांस्य जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में पांच पुरुष और पांच महिला सदस्य होंगे, जबकि एशियाई खेलों और थॉमस-उबेर कप के दल में 20 सदस्य होंगे जिसमें 10 पुरुष और 10 महिला शटलर होंगे। 
विज्ञापन


प्रणीत, कश्यप समेत नामी शटलर उतरेंगे ट्रायल में
बीएआई ट्रायल के दौरान 2024 ओलंपिक खेलों के लिए सीनियर कोर समूह के संभावित खिलाड़ियों को भी अंतिम रूप देगा। एकल के लिए ट्रायल में बी साई प्रणीत, समीर वर्मा, परुपल्ली कश्यप, मालविका बंसोड़, अश्मित चालिहा, आकर्षी कश्यप, एन सिक्की रेड्डी, अश्वनी पोनप्पा, तस्नीम मीर, उन्नति हुडा, गायत्री गोपीचंद, त्रिशा जौली खेलेंगे। एकल में 43 पुरुष महिला शटलरों के अलावा 20 जोड़ियां युगल में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed