{"_id":"6318c7bc697735315209ee1e","slug":"badminton-player-anupama-upadhyaya-becomes-new-junior-world-number-one-in-bwf-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"BWF Rankings: भारत की अनुपमा उपाध्याय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में नई जूनियर नंबर-1 बनीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
BWF Rankings: भारत की अनुपमा उपाध्याय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में नई जूनियर नंबर-1 बनीं
Wed, 07 Sep 2022 10:03 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:03 PM IST
सार
अनुपमा ने 18 टूर्नामेंट में 18.60 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दो स्थानों की छलांग लगाई। अनुपमा जूनियर रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल चार भारतीय लड़कियों में से एक हैं।
विज्ञापन
अनुपमा उपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय अंडर-19 में दुनिया की नंबर-1 एक खिलाड़ी बन गई हैं। वह बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाली दूसरी भारतीय शटलर है। पंचकुला की 17 वर्षीय अनुपमा ने इस साल की शुरुआत में युगांडा और पोलैंड में जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाब अपने नाम किया था। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी तस्नीम मीर को शीर्ष स्थान से हटाया।
अनुपमा ने 18 टूर्नामेंट में 18.60 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दो स्थानों की छलांग लगाई। अनुपमा जूनियर रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल चार भारतीय लड़कियों में से एक हैं। उनके अलावा शीर्ष-10 में तस्नीम (दूसरे), अन्वेशा गौड़ा (छठे) और उन्नति हुड्डा (नौवें) स्थान पर हैं।
अनुपमा की बात करें तो वह हाल ही में सीनियर वर्ग में टॉप-100 में शामिल हुई थीं। फिलहाल वह 63वें स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उसके बाद ओरलियांस ओपन सुपर 100 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
लड़कों के एकल वर्ग में आदित्य जोशी (2014), सिरिल वर्मा (2016), लक्ष्य सेन (2017) वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर रह चुके हैं। वहीं, 18 साल के शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन ने पिछले साल पहला स्थान हासिल किया था।