फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assam regiment won by 4-1 from amity university

असम रेजीमेंट ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 4-1 से दी मात, इनकी भी हुई जीत

Sun, 14 Oct 2018 01:40 PM IST
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
assam regiment won by 4-1 from amity university
हेमवंती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
असम रेजीमेंट ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 4-1 से मात देते हुए हेमवंती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों के तहत ब्रायन इलेवन, ड्रैगन क्लब, स्टेट यूनाइटेड, एएमसी और मिलानी क्लब ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


ला-मार्टीनियर ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार का पहला मुकाबला असम रेजीमेंट और एमिटी यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। एकतरफा रहे मुकाबले में असम रेजीमेंट के खिलाड़ी छाए रहे, जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी गेंद पर तालमेल को संघर्षरत दिखे। मैच के दौरान असम रेजीमेंट से राइस, बैथा, ललित और एस सुबा ने गोल किए, जबकि एमिटी यूनिवर्सिटी के लिए नमन एकमात्र गोल करने में सफल रहे। 
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला टाईब्रेकर तक खिंचा, जिसमें ब्रायन इलेवन ने न्यू बॉयज को 5-3 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में ड्रैगन क्लब ने प्रशांत के दो और अंशू के एक गोल की मदद से प्राइड क्लब को 3-0 से हराया। चौथे मुकाबले में मानसरोवर का सामना स्टेट यूनाइटेड से हुआ। टाईब्रेकर तक खिंचे में मुकाबले स्टेट यूनाइटेड ने 4-3 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें मुकाबले में एएमसी ने जैनिट क्लब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम से एएल बहादुर और एमडी कुशल ने दो-दो गोल किए। प्रतियोगिता के छठे मुकाबले में मिलानी क्लब ने ऑल स्टार को 2-0 से हराया। विजेता टीम से अंकित और तरुण ने एक-एक गोल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed