फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Aarthi Kasturi Raj did not lose courage getting 26 stitches due to injury, wins Bronze in Skating

Asian Games: माथे पर 26 टांके लगने के बाद भी आरती ने नहीं हारी थी हिम्मत, डॉक्टर मां ने की मदद, अब जीता कांस्य

Mon, 02 Oct 2023 11:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Oct 2023 11:33 PM IST
सार

भारत की रोलर स्केटिंग की खिलाड़ी आरती सोमवार को एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। आइए उनके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Asian Games: Aarthi Kasturi Raj did not lose courage getting 26 stitches due to injury, wins Bronze in Skating
आरती (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मई में अभ्यास के दौरान गिरने के कारण आरती कस्तूरी राज को अपने 20 से अधिक घावों के लिए 26 टांके लगाने पड़े थे। तब वह बेहद मायूस थी, लेकिन डॉक्टर मां ने अपनी बेटी का पूरा साथ दिया जिसका परिणाम यह है कि भारत की रोलर स्केटिंग की यह खिलाड़ी सोमवार को एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
विज्ञापन


एमबीबीएस कर चुकी आरती ने अब अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब वह अपने अस्पताल को चलाने में मां का साथ देगी। आरती एशियाई खेलों के शुरू होने से ठीक चार महीने पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थी। अपनी मां की मदद से हालांकि वह इस चोट से उबरने में सफल रही।
विज्ञापन


Asian Games: Indian skaters get unexpected bronze, best performance in  roller sports - Bollywood Wallah
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती ने महिलाओं की 3000 मीटर टीम रिले में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा, ‘इस साल 26 मई को मेरे साथ एक दुर्घटना घट गई थी और मुझे 26 टांके लगे थे। मेरे माथे पर भी गहरे घाव बन गए थे। मैंने इसके बावजूद अभ्यास किया और इस बीच रिहैबिलिटेशन (फिट होने की प्रक्रिया) से भी गुजरती रही।’

Hangzhou 2022 Asian Games चोट के कारण 20 टांके लगने के बाद आरती कस्तूरी राज  ने जीता पदक -

चेन्नई के व्यवसायी पिता सी कस्तूरी राज और महिला रोग विशेषज्ञ माला राज की बेटी आरती ने तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद एशियाई खेलों में पदक जीता जो उनके लिए सपना सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए वास्तव में सपना सच होने जैसा पल है। जब मैं सात साल की थी तब इस खेल से जुड़ी। यह खेल मेरा जुनून है। मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं कोई खेल खेलूं। इस पदक को जीतने में मेरी मां की भूमिका भी अहम रही।’

Asian Games: India win bronze medal in men's & women's 3000m relay team  speed skating events
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed