फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Indian shooters won seven medals including two gold today, have won 12 medals in Hangzhou

Asian Games: भारतीय शूटर्स ने आज दो स्वर्ण समेत सात पदक जीते, हांगझोऊ खेलों में देश को दिला चुके हैं 12 पदक

Wed, 27 Sep 2023 07:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Sep 2023 07:52 PM IST
सार

बुधवार को भारतीय निशानेबाजों ने कुल सात पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल में 1759 का स्कोर कर स्वर्ण जीता।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Indian shooters won seven medals including two gold today, have won 12 medals in Hangzhou
भारतीय निशानेबाजों ने अब तक 12 पदक जीते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। डॉक्टरी छोड़कर निशानेबाजी अपनाने वाली फरीदकोट (पंजाब) की सिफ्त कौर समरा ने एशियाई खेलों में देश को पहली बार 50 मीटर थ्री पोजीशन में स्वर्ण दिलाया। उन्होंने यह स्वर्ण फाइनल में विश्व कीर्तिमान स्कोर 469.6 के साथ जीता। जयपुर के अनंतजीत सिंह नरूका ने स्कीट निशानेबाजी में रजत जीता। स्कीट में भी एशियाई खेलों में यह देश का पहला पदक है। बुधवार को भारतीय निशानेबाजों ने कुल सात पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल में 1759 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। बुधवार को निशानेबाजी के अलावा एक कांस्य पदक नौकायन में विष्णु सरवनन ने आईएलसीए-7 स्पर्धा में दिलाया।
विज्ञापन


सिफ्त, आशी, माननी को टीम रजत
सिफ्त कौर ने बुधवार को 50 मीटर थ्री पोजीशन का स्वर्ण जीतने से पहले इस स्पर्धा का टीम रजत पदक 1764 के स्कोर के साथ जीता। सिफ्त (594) के साथ टीम में आशी चौकसी (590) और मानिनी कौशिक (580) थीं। सिफ्त ने क्वालिफाइंग दौर में एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की और फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाया। आशी ने टीम रजत के साथ व्यक्तिगत कांस्य भी जीता।
विज्ञापन


ईशा 25 मीटर पिस्टल में रजत
ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में 34 के स्कोर के साथ रजत जीता। इससे पहले उन्होंने मनु भाकर, रिदम सांगवान के साथ टीम का स्वर्ण जीता।

अनंतजीत ने स्कीट में दिलाया एशियाड का पहला पदक
स्कीट निशानेबाजी में अनंतजीत सिंह नरूका, अंगदवीर सिंह बाजवा और गुरजोत खंगूड़ा ने 355 का स्कोर टीम कांस्य जीता। बाद में अनंतजीत ने फाइनल में 60 में से 58 का स्कोर रजत जीता। यह एशियाई खेलों में स्कीट का पहला व्यक्तिगत पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक शूटर्स कुल 12 पदक जीत चुके
आज के सात पदक के अलावा भारतीय शूटर्स ने पहले पांच पदक और जीते थे। हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक भारतीय निशानेबाज 12 पदक जीत चुके हैं। इनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

इन निशानेबाजों ने जीते पदक
  • निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम: मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की शूटिंग टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद रजत पदक जीता। उन्होंने 1886 का कुल स्कोर बनाया।
  • निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत: महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में 230.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
  • निशानेबाजी, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम: दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने 2023 एशियाई खेलों में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 1893.7 के स्कोर के साथ, उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एक टीम के लिए मौजूदा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत: शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, जिन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भारत को एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था, उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम: आदर्श सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू की तिकड़ी ने 1718 के कुल स्कोर के साथ भारत को कांस्य पदक दिलाया।
  • 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम, सिफ्त, मानिनी और आशी: भारतीय शूटिंग टीम ने रजत पदक पर निशाना साधा है। भारत ने 50 मीटर थ्री पोजिशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की टीम चीन के जिया सियू, हान जियायु और झांग कियोनग्यू के बाद दूसरे स्थान पर रही। इस बीच सिफ्ट दूसरे स्थान (594-28x) के साथ फाइनल में पहुंची, आशी ने भी छठे स्थान (590-27x) के साथ फाइनल में जगह बनाई। मानिनी (580-28x) के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं।
  • 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा, मनु, ईशा और रिदम: भारतीय शूटिंग टीम ने आज का दूसरा पदक भी दिलाया है। भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया।
  • 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत, सिफ्त कौर (स्वर्ण):  शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिफ्त कौर ने स्वर्ण अपने नाम किया। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया। सिफ्त कौर एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली एथलीट हैं। सिफ्त ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अधिक है।
  • 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत, आशी चौकसे (कांस्य): 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिफ्त जहां पहले स्थान पर रहीं, वहीं इसी प्रतियोगिता में आशी चौकसे ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 
  • भारतीय पुरुष स्कीट शूटिंग टीम, अंगद, गुरजोत, अनंत: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। अंगद बाजवा, गुरजोत सिंह खंगुरा और अनंत जीत सिंह नरुका की तिकड़ी ने कुल मिलाकर 355 अंक बनाए और फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें कांस्य मिला।
  • महिला 25 मीटर पिस्टल, ईशा सिंह (रजत): शूटिंग में ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 34 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहीं।
  • शॉटगन स्कीट, पुरुष, अनंतजीत सिंह (रजत): अनंत नाकुरा ने पुरुषों की शॉटगन स्कीट में रजत पदक जीता। अनंत ने 60 प्रयासों में से 58 सही निशाने लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed