फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Aravindh Chithambaram crushes Anish Giri to jump into sole lead after seventh round of Prague Masters

Prague Masters: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग मास्टर्स में हासिल की एकल बढ़त, अनीश गिरी को हराया

Thu, 06 Mar 2025 02:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्राग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्राग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

अरविंद इस जीत से लाइव रेटिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह से लाइव रेटिंग में शीर्ष 15 में अब कम से कम पांच भारतीय शामिल हो गए हैं। विश्वनाथन आनंद 15वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Aravindh Chithambaram crushes Anish Giri to jump into sole lead after seventh round of Prague Masters
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सातवें दौर में काले मोहरे से खेलते हुए नीदरलैंड के अनीश गिरी को मात दी और एकल बढ़त हासिल करने में सफल रहे। अरविंद ने शुरू से लेकर आखिर तक अपनी लय बनाए रखी। अरविंद ने गिरी के खिलाफ 24वीं चाल में अपने घोड़े के दम पर बढ़त बनाई और आखिर में 39वीं चाल में जीत हासिल करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवाया।
विज्ञापन

लाइव रेटिंग में 14वें स्थआन पर पहुंचे अरविंद 
अरविंद इस जीत से लाइव रेटिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह से लाइव रेटिंग में शीर्ष 15 में अब कम से कम पांच भारतीय शामिल हो गए हैं। विश्वनाथन आनंद 15वें नंबर पर हैं। अरविंद ने पहली बार शीर्ष 15 में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञानंद ने ड्रॉ खेला 
भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट से पहले खिताब के दावेदार माने जा रहे चीन के वेई यी के साथ ड्रॉ खेला। अरविंद ने संभावित सात में से अपने अंकों की संख्या पांच कर ली है और अब वह प्रज्ञानंद से आधे अंक की बढ़त पर हैं। अब केवल दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी है। अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने वियतनाम के क्वांग लीम ले को हरा दिया। दिलचस्प बात यह है कि क्वांग लीम और गिरी दोनों ने पहली छह बाजियां ड्रॉ खेली थी।
विज्ञापन

एक अन्य मुकाबले में तुर्किए के 16 वर्षीय गुरेल एडिज ने चेक गणराज्य के गुयेन थाई दाई वान को पराजित किया, जबकि चेक गणराज्य के ही डेविड नवारा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला। अरविंद पांच अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि प्रज्ञानंद 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद वेई यी, एडिज़, कीमर और शैंकलैंड का नंबर आता है जिनके 3.5 अंक हैं। गिरी, नवारा और लीम के तीन-तीन अंक हैं, जबकि दाई वान 2.5 अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं। 

चैलेंजर्स वर्ग में जोनास बुहल बजरे ने इस वर्ग में भाग ले रहीं एकमात्र भारतीय दिव्या देशमुख को हराकर उसकी मुसीबतें बढ़ा दी। भारतीय खिलाड़ी सात बाजियों में केवल 1.5 अंक हासिल कर पाई है और वह सबसे अंतिम स्थान पर है। इस वर्ग में उज्बेकिस्तान के बजरे और नोदिरबेक याकुबोएव 5.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed