फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble to Virender Sehwag and Yuvraj Singh Sports personalities deeply saddened by Singer KK death

KK Death: 1999 विश्व कप में अपने गाने से खिलाड़ियों में जोश भरने वाले गायक केके की मौत, दिग्गज खिलाड़ियों ने जताया शोक

Wed, 01 Jun 2022 03:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 03:04 PM IST
सार

केके की मौत पर अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील जोशी जैसे दिग्गजों ने दुख जाहिर किया है। 1999 विश्व कप में भारत के लिए गाना गाने वाले केके काफी मशहूर थे और उनके गाने सभी को बेहद पसंद थे। 
 

विज्ञापन
Anil Kumble to Virender Sehwag and Yuvraj Singh Sports personalities deeply saddened by Singer KK death
कृष्णकुमार कुन्नथ - फोटो : Twitter

विस्तार

मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की दुखद मौत से खेल जगत में भी शोक की लहर है। केके नाम से मशहूर इस गायक ने अपने गानों से दुनियाभर में पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 1999 विश्व कप में टीम इंडिया का जोश बढ़ाने के लिए जोश ऑफ इंडिया गाने को हिंदी में गाया था। यह गाना मूल रूप से एलबम क्रिकेट मेरी जान का था, जिसमें जोश ऑफ इंडिया गाने को तमिल में एसपी बालाशुब्रमणयम ने गाया था, जबकि हिंदी में इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी थी। उनके निधन पर अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील जोशी जैसे दिग्गजों ने दुख जाहिर किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात 53 साल की उम्र में केके का निधन हो गया। वो कोलकाता लाइव परफॉर्मेंश के दौरान गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया दुख 

पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने ट्विटर पर लिखा "केके की मौत से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।"



पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा "कोलकाता में शो के दौरान केके के निधन से दुखी हूं। एक और संदेश की जिंदगी कितनी अनिश्चित है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति"



पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा "जिंदगी बहुत ही अनिश्चित और लचीली है। केके के निधन की दुखी खबर। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की मजबूती दे। ओम शांति"



वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "बेहतरीन गायक केके की आकस्मिक मौत से दुखी हूं। वो अपने संगीत के जरिए अमर रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति"


 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा " अचानक ही अपने दौर का एक बेहतरीन गायक खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और करीबियों के साथ हैं।"




भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने लिखा "भारत के एक बेहतरीन प्रतिभा वाले बहुमुखी और मधुर संगीतकार के निधन के बारे में जानकर वाकई दुखी हूं। इस घटना ने संगीत जगह और हमारे दिलों में खालीपन ला दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"



टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा "संगीत के साथ शानदार आवाज, जिसने हम सभी को भावुक किया। मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।"



पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा "बहुत ही प्रतिभावान और बहुमुखी गायक केके के निधन से दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"



क्रुणाल पांड्या ने लिखा कि उनके पास यह दुख बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। आपका संगीत लोगों को साथ लाया और हमेशा प्रेरणा देगा। 



पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा "पर्श्व गायक केके की आकस्मित मौत के बारे में जानकर दुखी हूं। उनके मधुर गाने हमेशा ही आसानी से लाखों लोगों को जोड़ लेते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"



केके ने गुरुदास कॉलेज के नजरुल मंच में लगभग एक घंटे का शो किया था। यहां वो बेहतर नहीं महसूस कर रहे थे और हेटल पहुंचने के बाद वो बेहोश हो गए। उन्हें जल्द ही पास के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed