फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   anand ends fourth in norway chess

हाओ से हारे आनंद को मिला चौथा स्थान

Mon, 20 May 2013 10:07 PM IST
सांदेस
सांदेस Updated Mon, 20 May 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
anand ends fourth in norway chess

वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को नार्वे चेस सुपर टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में चीन के वांग हाओ से शिकस्त मिली।

विज्ञापन

इस हार के कारण आनंद को 5 अंकों से पीटर स्वीडलर और लेवोन आरोनियन के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहने को मजबूर होना पड़ा। आनंद नार्वे के जॉन लुडविग हमर को हराकर खिताब जीतने के करीब पहुंच गए थे। और खिताब हासिल करने के लिए उन्हें आखिरी दौर में चीन के वांग हाओ को हराना था लेकिन अंतिम मुकाबले में हार मिली।

विज्ञापन

रूस के सर्गेइ कार्जाकिन ने छह अंकों से खिताब जीता। कार्जाकिन ने आखिरी राउंड में बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव के खिलाफ ड्रा खेला। एक अन्य बाजी में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने जॉन लुडविग हमर को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाकामुरा 5.5 अंकों से स्थानीय मैगनस कार्लसन के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। कार्लसन ने लेवोन आरोनिया के साथ ड्रा खेला। आनंद पर जीत दर्ज कर हाओ 4.5 अंकों से सातवें स्थान पर रहे। उनके बाद वेसलिन टोपालोव (4),तैमूर रादजाबोव (3) और हैमर (1.5) रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed