फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Aishwary Tomar wins gold in Changwon Shooting World Cup

Shooting World Cup: चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में ऐश्वर्य तोमर का कमाल, 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

Sat, 16 Jul 2022 01:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 01:50 PM IST
सार

50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
Aishwary Tomar wins gold in Changwon Shooting World Cup
ऐश्वर्य तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इससे पहले वह क्वालीफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे थे। हंगरी के ही इस्तवान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह अनुभवी खिलाड़ी स्वर्ण पदक का दावेदार था, लेकिन आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया।  
विज्ञापन


रैंकिंग राउंड में तोमर ने पहली दो नीलिंग एवं प्रोन पॉजिशंस स्पर्धा में सभी अंक हासिल किए, लेकिन अंतिम स्टैंडिग पॉजिशंस में अपने सभी सात अंक गंवा दिए। उनके अलावा दूसरे भारतीय खिलाड़ी चैन सिंह सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण ने तोमर को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ‘‘भारत के लिये स्वर्ण। तोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ भारत गुरुवार तक विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में पहले पायदान पर था। अब भारत के पास चार स्वर्ण पदक हो गए हैं। 


राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत ने सबसे ज्यादा पदक शूटिंग में ही जीते हैं, लेकिन इस बार इस खेल को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया गया है। इससे भारत को पदकों का बड़ा नुकसान होना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed