फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   yoga pose for diabtes

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है यह आसन

Mon, 10 Nov 2014 12:41 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
yoga pose for diabtes

डायबिटीज के दौरान शरीर में ग्लूकोज और इन्सुलिन के संतुलन को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में पैंक्रियाज का फिट रहना डायबिटिक लोगों के लिए और भी जरूरी है।

विज्ञापन


गोमुख आसन के नियमित अभ्यास से पैंक्रियाज सही तरह से काम करता है जिससे डायबिटीज पर नियंत्रण करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, इस आसने के अभ्यास से कमर, कंधे, गर्दन और रीढ़ की हड्डी की जकड़न को खत्म करता है और मांसपेशियां मजबूत होते हैं। यह ज्वाइट्स के बीच रक्त संचार बढ़ाता है जिससे जोड़ों में होने वाली परेशानियों में आराम होता है।
विज्ञापन

ऐसे करें गोमुख आसन

yoga pose for diabtes

- इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। अगर आप गठिया के मरीज हैं तो पद्मासन में बैठें।

- अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और कोहनी मोड़कर पीठ के पीछे ले जाएं। वहीं दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और बाएं हाथ की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें।

- इस प्रक्रिया के दौरान रीढ़ की हड्डी सीधे रखें और श्वास सामान्य रखें।

- कुछ सेकंड बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं और इस प्रक्रिया को दूसरे हाथ से दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed