फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   yoga asanas for pain due to bike driving

अधिक बाइक चलाते हैं तो करें ये आसन

Sun, 22 Sep 2013 08:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Sep 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
yoga asanas for pain due to bike driving

बहुत अधिक बाइक चलाने के कारण कई बार कमर और शरीर के निचले हिस्सों में दर्द की समस्या हो जाती है। अगर आप रोज घंटों बाइक से सफर करते हैं तो रुटीन में इन आसनों को शामिल करेंगे तो इन समस्याओं से आपको काफी राहत महसूस होगी।

विज्ञापन


इन आसनों के पहले प्रशिक्षक या डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

उत्तानासन
बाइक पर लंबी ड्राइव कई बार पीठ दर्द या जांघों की अकड़न की वजह हो जाती है। इससे राहत के लिए यह अच्छा आसन है। साथ ही, इससे कमर से निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव बोता है जिससे दर्द में आराम मिलता है।
विज्ञापन


इसे करने के लिए लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं और पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक पेन से आराम के लिए रोज करें ये आसन


पार्श्वोत्तानासन

यह कमर, हथेली और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करता है और बाजुओं को मजबूत करता है। साथ ही शरीर का बैलेंस बनाने में मदद करता है।

इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर सांस खींचते हुए हल्का सा कूदें और एक पैर को तीन से चार फीट की दूरी पर रखें। दोनों हाथों को पहले हिप्स रखें और दाएं पैर को आगे बढ़ाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और सांस खींचते हुए जमीन पर हाथों को रखें। आपका माथा दाएं पैर के घुटने से छूना चाहिए। कुछ सेकंड इस अवस्था के बाद सीधे खड़े हो जाएं और दूसरे पैर से ये आसन दोहराएं।

सुप्त वीरासन
यह आसन कमर को मजबूत करता है, शरीर लचीला बनाता है औप पैरों के दर्द में आरम पहुंचाता है। इसे करने के लिए पहले घुटने के बल जमीन पर बैठें जैसे वज्रासन में बैठते हैं लेकिन शरीर का सारा भाग पैर पर न देकर पैरों के हटाएं और भार जमीन पर दें। फिर कमर व कोहनी को जमीन पर टेक दें। धीरे-धीरे सिर को जमीन तक ले जाएं। अब बाजुओं को सिर से के अगल-बगल आगे की ओर खीचें। इस अवस्था में कुछ सेकेंड रुकें। फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

योग के माध्यम से आप सेहत संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन आसनों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed