{"_id":"29e5a56c-ede0-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"uttanpadasn-cures-indigestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपच दूर करता है उत्तानपादासन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
अपच दूर करता है उत्तानपादासन
Updated Fri, 24 Aug 2012 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआत में भले ही उत्तानपादासन आपको कठिन लगे लेकिन धीरे-धीरे इसको करने से आपको अपच व गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
ऐसे करें उत्तानपादासन
- जमीन पर चटाई बिछाएं और उस पर सीधा लेट जाएं।
- दोनों हाथों को शरीर से सटाकर सीधा रखें।
- एक से दो मिनट तक शांत मुद्रा में लेटे रहें।
- इसके बाद सांस खींचें और दोनों पैरों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं। सिर को जमीन से टिकाए रखें।
- पैर 90 डिग्री के कोण पर छत की ओर ले जाएं।
- कुछ समय तक इसी मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में लौट आएं।
विज्ञापन
उत्तानपादासन के लाभ
- उत्तानपादासन पेट, पैर और कमर के लिए काफी लाभप्रद होता है।
- इस आसन का नियमित अभ्यास करने से अपच और गैस्ट्रिक की परेशानी दूर हो जाती है।
- कमर दर्द की शिकायत में भी यह काफी फायदेमंद होता है।
- इसके अभ्यास से कमर सुडौल दिखती है।
- प्रसव के बाद महिलाओं को इसका अभ्यास करना चाहिए इससे उनका शरीर सुडौल दिखता है।
- हार्निया के रोग से छुटकारा दिलाने में भी उत्तानपादासन काफी लाभकारी होता है।
विज्ञापन
सावधानी
- जब कमर में दर्द तथा मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय इस आसन का अभ्यास नहीं करें।
- गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अभ्यास न करें।