फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   stop snoring with five easy exercises

खर्राटों से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आसान व्यायाम

Fri, 22 Mar 2013 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Mar 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
stop snoring with five easy exercises

अक्सर नींद में आपके खर्राटे न सिर्फ आपके परिवार के लिए परेशानी का सबब होते हैं बल्कि कई बार आपको भी इनकी वजह से सबसे आगे शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


अगर आप इन 5 आसान व्यायामों को अपने रुटीन में शामिल करेंगे तो नींद में खर्राटे लेने की आदत से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

1. च्वींगम मोशन
च्वींगम मोशन एक्सरसाइज से मुंह की मांसपेशियों, जीभ और जबड़ों का व्यायाम होता है जिससे ये मजबूत रहते हैं और सोते वक्त खर्राटे नहीं होते। इसके लिए सोने से पहले कम से कम 5-7 मिनट बिना च्वींगम खाए आप मुंह को इस तरह चलाएं जैसे आप च्वींगम चबा रहे हों। इससे सोते वक्त आप खर्राटे नहीं लेंगे।
विज्ञापन


2. जबड़े का व्यायाम
इससे जबड़े मजबूत होते हैं और खर्राटे नहीं होते। सोने के पहले शीशे के सामने बैठकर मुंह को जितना खोल सकें उतना खोलें, जबड़े का भीतरी भाग आपको नजर आना चाहिए और फिर मुंह बंद कर लें। कम से कम 10 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. जीभ का व्यायाम
इससे जीभ मजबूत होती है और खर्राटे नहीं होते। इसके लिए शीशे के सामने बैठकर जीभ बाहर निकाल सकें, उतना निकालें। अब जीभ को दाईं ओर मोड़ें और फिर बाईं ओर, इसके बाद जीभ को होठों पर गोल फिराएं और फिर जीभ सीधी करके बाहर की ओर खींचें। अब सामान्य अवस्था में आ जाएं। रोज सेने से पहले कुछ सेकंड इस व्यायाम के लिए जरूर निकालें।

4. बोलकर करें व्यायाम

बोलने के इस व्यायाम में आपके होठ, जबड़े और जीभ पर एक साथ जोर पड़ता है। रोज रात में सोने से पहले "The lips, the teeth, the tip of the tongue" यानी द लिप्स, द टीथ, द टिप ऑफ द टंग, यह वाक्य कम से कम 10 से 20 बार दोहराएं।  

5. लंबी जम्हाई
सोने के पहले रोज लंबी जम्हाई लेने की कोशिश करें, इससे मुंह की मांसपेशियां खुल जाती हैं और सोते वक्त खर्राटे नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed