{"_id":"6d352c6263215dd62dca4ef1935d172f","slug":"power-of-pray-and-confidence-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकी तरह तब आप भी कर सकते हैं ऐसा चमत्कार","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
इनकी तरह तब आप भी कर सकते हैं ऐसा चमत्कार
ज्योतिर्मय/अमर उजाला
Updated Sat, 07 Feb 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
स्वीडन के रीम जोयस के बारे में मशहूर है कि वह पलकें झपका कर हवा का ऐसा झोंका पैदा करते थे कि सामने दो फीट दूर जल रही मोमबत्ती बुझ जाती थी। 1998 में उन्होंने यह करिश्मा किया तो लोगों को यकीन नहीं आया।
विज्ञापन
चौदह साल की उम्र में उन्हें अहसास हुआ कि वे पलकें झपकाते हैं तो आसपास तीली रगड़ रहे लोगों की माचिस से चिंगारियां भी नहीं निकलती।
देखें, शरीर के किन-किन अंगों पर तिल का निशान शुभ नहीं
विज्ञापन
गोटेबोर्ग में हुई स्पिरिचुअल कांफ्रेंस में इस बात की पुष्टि हुई। उसमें क्रिश्चियन्स साइंस रिव्यू के ए. डी. स्टीवर्ट ने कहा कि किसी अंग से दूसरे अंगों का भी काम लिया जा सकता है।
विज्ञापन
अपने भीतर संकल्प होना चाहिए। यह बल प्रभुकृपा और प्रार्थना के बल पर विकसित किया जा सकता है। कुछ लोगों को इसकी झलक अनायास कुछ किए मिल जाती है।
पढ़ें,प्रेम संबंधी साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 फरवरी तक
गैलीलो झील में उठे तूफान और नाव के भयभीत सवारों के बीच अविचलित ईसा मसीह ने बस इतना कहा, शांत हो जा मूर्ख! यह कहते ही तूफान शांत हो गया।
यात्रियों ने चैन की सांस ली। लोगों ने राहत की सांस ली तो जीसस ने यात्रियों से कहा दोस्तों, विश्वास बड़ा है, तूफान नहीं। दिल से डर निकालकर हिम्मत को स्थान देना चाहिए। तभी हर कार्य में सफलता मिलती है।