{"_id":"e2cfb4dfb0b0600bc707b89491de6ee0","slug":"positive-thought-of-life-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"देख लीजिए, भगवान भरोसे काम छोड़ने के भी बड़े फायदे हैं","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
देख लीजिए, भगवान भरोसे काम छोड़ने के भी बड़े फायदे हैं
ज्योतिर्मय/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Sat, 05 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
आशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति से लबालब भरे होना जरूरी है। उसके बिना जिंदगी में कुछ खास हासिल नहीं होता। पर यह हमेशा जरूरी नहीं है। कभीहारने या नाकाम होने का भी मजा है। कमजोर इच्छाशक्ति भी कभी-कभी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
पढ़ें, ये 16 शुभ शगुन आपके साथ हो जाएं तो किस्मत खुल जाएगी
विज्ञापन
जर्मनी में वियना में हुई साइकोलाजिस्ट कांफ्रेंस में दो मनोविज्ञानी कैथरीन रॉन और कैथलीन वोस ने एक शोधपत्र पढ़ा और कहा कि सुख शांति से रहने के लिए जरूरी है कि यदा कदा अपने आपको ढीला यानी आत्मशक्ति उबारे बिना हालात के हवाले भी छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें,आपके प्यार के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें क्या कहते हैं सितारे
उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि सभी दवाओं का स्वाद अप्रिय होता है। कुछ दवाएं तो गले ही नहीं उतरती। इसका अर्थ यह भी तो हो सकता है कि वह औषधि आपके शरीर की बनावट से मेल नहीं खा रही। शरीर उसे ग्रहण करने में अपने आपको असमर्थ पा रहा है। शराब या कोई मादक द्रव्य लेते ही उसके प्रति शरीर का प्रतिरोध उसी तरह है जैसे ताकत से ज्यादा श्रम करने पर हाथ पांव फूलने लगते हैं।
उन्होंने कुछ हासिल करने के लिए थका देने वाले श्रम का हवाला देते हुए कहा कि इस कारण होने वाला तनाव उस उपलब्धि को धो पोंछ देता है। दरअसल इच्छा शक्ति का इस्तेमाल एक संसाधन के तौर पर ही होता है ताकि हम वे चीजें कर सकें जो हमें करनी चाहिए।
जो करनी चाहिए वे चीजें तो हमारे लिए अच्छी हैं। पर जो चीजें अच्छी नहीं हैं उनके लिए इच्छा शक्ति का उपयोग थका देता है। इसलिए कई बार इच्छाशक्ति का बेशुमार इस्तेमाल करने के बजाय चीजों को भगवान भरोसे छोड़ देना ज्यादा कारगर रहता है। वरना जरूरत से ज्यादा संयम या इच्छाशक्ति का उपयोग हानि भी पहुंचा सकता है। क्योंकि वह आखिर एक उपकरण या साधन भी तो है।