फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   plants improve luck

उन्नति में चार चांद लगाते हैं पौधे

Sat, 24 Aug 2013 12:41 PM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Sat, 24 Aug 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
plants improve luck

पेड़-पौधे न सिर्फ घर को आकर्षक बनाते हैं बल्कि परिवार के लिए पहरेदार की भूमिका भी निभाते हैं। कभी-कभी तो वे अभिभावक की तरह भी घर वालों की रक्षा करते हैं। बीते जमाने में घर आंगन में नीम, आम, आंवला, अनार आदि के पेड़ लगाए जाते थे। अब जगह की कमी पड़ती है। घर आंगन गायब हो रहे हैं।

विज्ञापन


आमतौर पर लोग फ्लैट में रहते हैं। अपार्टमेंट का जमाना है। इसलिए इन विशालकाय पेड़ों का लगाना मुश्किल है। फिर भी जहां तक हो सके पेड़ पौधों से दोस्ती रखने की सलाह दी जाती है। गुह्यविद्या विशारद पं. श्यामाचरण दुबे का कहना है कि पेड़ों से दोस्ती मनुष्य के भीतरी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
विज्ञापन


घर में लगाएं धन समृद्घि का पौधा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पौधे ऐसे भी है जो जिस घर आंगन में लगे होते हैं, वहां बसने वालों की उन्नति में चार चांद लगाते हैं। ऐसे पौधों को कायदे से लगाएं तो घर और परिवार उन्नति से भर जाएगा। इस तरह के पौधों मे तुलसी का पौधा अव्वल है।

पंडित श्यामाचरण तो यहां तक कहते हैं कि पारंपरिक ढंग के बने मकानों में रहने वाले ज्यादा सुखी और शांत रहते थे। इसका एक बड़ा कारण तुलसी चौरा, क्यारी और वहां सुबह के वक्त चढ़ाया जाने वाले जल के अलावा शाम के समय रखा गया दीप होता था।


चित्रकूट स्थित रामायणीयम संस्था के विद्वानों की राय में तुलसी को घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाने पर परिवार में सुख शांति का माहौल बनने लगता है। पेड़ को घर के मुख्य द्वार पर कभी न लगाने की सलाह देते हुए पं. श्यामाचरण कहते हैं नीम, चंदन, नींबू, आम, आंवला, अनार आदि से भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पेड़ों को घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं। वैसे कायदे से पेड़ सिर्फ एक दिशा में ही न लगा कर इन दोनों दिशाओं में लगे होने चाहिए। कांटे वाले पौधे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। गुवाब का पौधा इसका अपवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed