फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   paranormal story

जानिए, मरने के बाद भी कैसे काम करता रहा उनका वह शरीर

Fri, 20 Feb 2015 01:02 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
paranormal story

अगर आपको लगता है कि आप अकेले ही काफी नहीं हैं तो कोई बाद नहीं आप चाहें तो अपने नए रूप भी गढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


यह सिर्फ किस्से कहानियों की बात नहीं है कुछ शोध बात का संकेत दे रहे हैं कि हम चाहें तो अपने जैसे छाया पुरुष या हमजाद तैयार कर सकते हैं। इनसे अपने काम भी पूरा करवा सकते हैं।

नीदरलैंड के जीव विज्ञानी डा. नेल्ली वाटसन ने पिछले साल 'एंटी मैटर एंड साउल’ पुस्तक लिखकर प्रतिपादित किया कि स्वप्न शरीर की रचना सपनों और कल्पनाओं से ही नहीं होती, रासायनिक क्रिया के जरिए भी रचा जा सकता है।

विज्ञापन

मृत्यु के बाद भी काम करता रहा शरीर

paranormal story

प्रयोगशाला में जब टेस्टट्यूब बेबी तैयार किया जा सकता है तो छायापुरुष की रचना भी की जा सकती है। ऐसी घटनाओं का तो अंबार है जिनमें छायापुरुष से आमना सामना हुआ।

वे बाकायदा जांची परखी या ऐसे लेखकों द्वारा लिखी गई है जिनकी प्रामाणिकता असंदिग्ध है। सत्रहवीं शताब्दी के दार्शनिक जॉन ओब्रे ने एक किताब लिखी है 'ब्रीफ लाइव्स’। इस में ऐसे अनेक प्रसंगों की चर्चा की।

प्रख्यात ज्योतिषी सर रिचर्ड नेपियर ने अपने ऐसे शरीर की रचना अनजाने में की, जो उनकी मृत्यु के बाद भी काम करता रहा।

क्या वह काला जादू था?

paranormal story

जॉन बास्को ने अपनी कृति 'स्ट्रेंज एनकांउण्टर्स’ में ऐसी कई घटनाओं का वर्णन किया है, जब व्यक्ति को अपने ही ब्लू प्रिन्ट से सामना हो गया हो। शुरु में लोगों को हैरानी हुई। कुछ ने उन घटनाओं को काला जादू समझा।

पढ़ने सुनने में ऐसी घटनाएं अटपटी जान पड़ती हैं और नजरों का धोखा भी लगती है, पर साधना विज्ञान के छाया-पुरुष वाली मान्यता उक्त भ्रान्ति को दूर करने का प्रयास करती है।

व्यक्ति नियमित अभ्यास के जरिए अपना न सिर्फ छाया-पुरुष तैयार कर सकता है, अपितु उससे अनेक ऐसे भी कार्य करवा सकता है, जो स्वयं उसके लिए संभव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed