फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   palmistry tell present and past life

दोनों हाथों में दर्ज है पूर्वजन्म और वर्तमान का लेखा

Sat, 04 May 2013 01:45 PM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Sat, 04 May 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
palmistry tell present and past life

हस्तरेखा देख कर भविष्य जानने की विधा धीरे धीरे कम यानी अलोकप्रिय होती जा रही है लेकिन विद्वानों का ध्यान इस दिशा में गहराया है। हस्तरेखा अध्ययन या हस्तरेखा शास्त्र का प्रयोग कई सांस्कृतिक विविधताओं के साथ दुनिया भर में देखा जाता है। हांलाकि इसे छद्म विज्ञान माना जाता है। लेकिन यह एक पुरानी विधा है और इस का उपयोग अब अपराध विज्ञान के क्षेत्र में भी किया जाना लगा है।

विज्ञापन


हस्तरेखा शास्त्र की जड़ें चीनी वाईजिंग (आई चिंग), भारत में ज्योतिष शास्त्र और रोम में (जिप्सी) भविष्यवेत्ताओं से जुड़ी मानी जाती है। यह भी मान्यता है कि ऋषि वाल्मीकि ने एक पुस्तक लिखी थी और जिसका अंग्रेजी अनुवाद “द टीचिंग्स ऑफ वाल्मीकि महर्षि ऑन मेल पामिस्ट्री” के नाम से मशहूर है।
विज्ञापन

 
आधुनिक हस्तरेखा शास्त्री अक्सर भविष्य बताने वाली पारंपरिक तकनीक को मनोविज्ञान, संपूर्ण निदान, अनुमान के वैकल्पिक तरीकों से भी जोड़ते रहे हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ व्यक्ति की हथेली को “पढ़कर” उसके चरित्र या भविष्य के जीवन का मूल्यांकन किया जाता है। विभिन्न रेखाओं जैसे दिल की रेखा, जीवन रेखा, भाग्य रेखा सहित अन्य रेखा और उठान को देखकर हस्तरेखा विज्ञान के जानकर उनसे संबद्ध आकार, गुण और अंतरशाखाओं के संबंध में सुझाव दिते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनस्विद एन्क्रॉय फ्रीडमेन के अनुसार व्यक्ति के ‘प्रमुख हाथ’ (जिससे वह या जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करता है) सचेत मन का प्रतिनिधित्व करता है और दूसरा हाथ अवचेतन का संकेत करता है। हस्तरेखा विज्ञान की कुछ परंपराओं में दूसरे हाथ से वंशानुगत या परिवार के लक्षणों का अनुमान लगाया जाता है। जिससे अतीत या अध्यात्मिक शब्दों में पूर्व जन्म की जानकारी भी मिलती है।


बहस होती रही है कि कौन सा हाथ पढ़ना बेहतर है, पर दोनों का अपना महत्व है। कहते है कि बायां हाथ व्यक्ति की संभावनाओं को दिखाता है, और दाहिना सही व्यक्तित्व का प्रदर्शक होता है। बायां हाथ बताता है कि हम क्या-क्या लेकर पैदा हुए हैं और दाहिना दिखाता है कि हमने इसे क्या बनाया है। बायां हाथ बताता है कि ईश्वर ने आपको क्या दिया है और दायां बताता है कि आपको इस संबंध में क्या करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed