फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   new year celebration with yoga

नए साल का जश्न होगा जरा हटके, योग के साथ मनाएं नया साल

Mon, 29 Dec 2014 11:35 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
new year celebration with yoga

झूमते-गाते-नाचते दिल इस बार कुछ अलग अंदाज में नए साल को पुकारेंगे। योग की दीवानी इस दुनिया में शायद पहली बार नए साल के स्वागत पर सेहत के मंत्र पढ़े जाएंगे। इससे अच्छी शुरुआत आपके लिए भी क्या हो सकती है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया की बोका काउंटी में तैयारी चल रही है। यहां के मशहूर मिजनर पार्क में बना एम्फीथियेटर हैरत में है। इस बार नए साल के जश्न के लिए उसे सजाया नहीं जा रहा। गुब्बारे और रंग-बिरंगी झालरे नहीं लगाई जा रहीं। आखिर वजह क्या है? जवाब मिलता है लेसलाइ ग्लिकमैन से। नए साल के मौके पर लेसलाइ यहां योगा क्लासेज का आयोजन कर रही हैं।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क की रहने वाली लेसलाई पिछले 20 सालों से योगा पढ़ा रही हैं और ‘योगा जर्नी’ नाम से उनका योगा कैंपेन दुनिया भर में पहचान बना चुका है। उन्होंने नए साल की पहली सुबह को योगा के नाम करने का सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी की सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होने वाले इस इवेंट के बारे में मीडिया के जरिये सूचना भी जारी कर दी गई। इंतजार था लोगों की प्रतिक्रिया का।

क्या लोग नए साल की पहली सुबह योग के नाम करना चाहेंगे? क्या जश्न की जगह योग ले पाएगा? इस तरह के तमाम सवाल उस वक्त कहीं खो गये, जब 500 से ज्यादा लोगों ने एक हफ्ता पहले ही इस इवेंट में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया। इस लिहाज से यह साउथ फ्लोरिडा में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा योगा इवेंट होगा। अब लोग एक जनवरी की उस खास सुबह को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जब वे लाइव म्यूजिक के साथ योगा करते हुए नए साल का स्वागत करेंगे।

‘योगाजर्नी’ के तहत जुड़ेंगे लोग

new year celebration with yoga

‘योगाजर्नी’ के जरिये लेसलाइ का उद्देश्य एक योगा कम्युनिटी तैयार करना है, जिससे लोग तन-मन से पूरी तरह स्वस्थ हों। लेसलाइ ऐसा करने वाली पहली और अकेली महिला नहीं हैं, लेकिन नए साल को नए तरीके से योग के रंग में रंगना जरूर एक नया विचार है।

′फर्स्ट लेडी ऑफ योगा′ के नाम से मशहूर इंदिरा देवी भी अक्सर कहा करती थीं, ′योगा आजादी की राह है। हर तरह के डर, अकेलेपन और तनाव से आजादी′। एक साल को अलविदा कहने और दूसरे साल का स्वागत करने के लिए इससे बेहतर राह शायद ही कोई और हो। इसलिए नए साल का नया सा ये जश्न सिर्फ बोका काउंटी तक ही सीमित नहीं है।

फिलाडेल्फिया का म्यूजियम ऑफ आर्ट भी योगा मूड में है। यहां ′पे वॉट यू विश योगा व्हाइट पार्टी′ की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। ये आयोजन 31 दिसंबर की शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। रात भर यहां आर्ट मेकिंग होगी।

रात भर की इस थकान को मिटाने और नए साल की नई सुबह पर खुद को तरोताजा करने के लिए एक जनवरी की सुबह शुरू होगी योगा क्लास। एक घंटे की इस क्लास के बाद 30 मिनट की मेडिटेशन क्लास शुरू होगी। अच्छी बात ये है कि यह एक ओपन इवेंट हैं। यहां सभी का स्वागत है।

दुनिया भर में योग से सेलिब्रेशन

new year celebration with yoga

अगले साल 21 जून को पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मनाएगी।
यह फैसला संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल 177 देशों की सहमति के बाद लिया गया है।
दुनिया के सबसे बड़े योग गुरुओं में बी.के.एस अयंगर, महर्षि पतंजलि और बाबा रामदेव जैसे गुरुओं के नाम शामिल हैं।
अमेरिका में 20 मिलियन से ज्यादा लोग नियमित योग अभ्यास करते हैं।
दक्षिणी कैलिफोर्निया के योगा टीचर डाइलन वर्नर के इस योगा पोज को योगाजर्नल के ‘2014 टेन मोस्ट इंस्पायरिंग योगा पोज’ की सूची में शामिल किया गया है।

इंस्टाग्राम पोज

new year celebration with yoga

साल 2014 में इंस्टाग्राम पर भी #yogainspiration ट्रेंड में रहा। इस हैशटैग से लोगों ने कई तरह के दिलचस्प योगा पोज शेयर किये। इन तसवीरों को देखकर लगता है कि पूरी दुनिया की सैर सिर्फ एक योगा-मैट के साथ भी की जा सकती है। आप जहां जाएं, वहां अपना योगा-मैट ले जाएं। खुशी और सेहत आपके साथ चलेगी।

500 साल पुरानी है योग पद्धति। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह बेहद कारगर है। प्रसिद्ध ग्रंथ ‘गीता’ में भी योग का उल्लेख है।

मोबाइल पर बढ़ता योग का क्रेज

new year celebration with yoga

कोई योगा टीचर साथ नहीं है, तो अपने स्मार्टफोन पर भरोसा कर सकते हैं। डेली योगा, पॉकेट योगा, योगा स्टूडियो और ऑफिस योगा जैसे कई एप्लीकेशन आपको योगा सीखने में मदद करेंगे। ऐप्स की इस दुनिया में इस समय नंबर-1 पर है फिटस्टार योगा ऐप।

11 दिसंबर को लॉन्च हुए इस एप्लीकेशन ने बड़ी तेजी से लोगों के स्मार्टफोन में अपनी जगह बनाई है। ये एप्लीकेशन यूजर की बॉडी का डाटा लेकर उम्र, वजन और परफॉर्मेंस के आधार पर एक्सरसाइज तय करता है। उसके अनुसार वर्कआउट सुझाता है। रूटीन सेट करता है। एक समय में कितना वर्कआउट करना चाहिए, इस पर भी नजर रखता है।

इस एप्लीकेशन की खास बात ये है कि इसे बनाने में अमेरिकी मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर तारा स्टाइलेस की मदद ली गई है। फिलहाल यह एप्लीकेशन सिर्फ आईफोन और आईपैड पर उपलब्ध है। जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी इसके लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

1980 के दशक को ‘योगाबूम’ के तौर पर याद किया जाता है। इसके बाद भारत के अलावा योग का प्रचार-प्रसार पश्चिमी देशों में भी तेजी से हुआ।

लास एंजिलिस की योगा टीचर मैककेन्जी मिलर का यह ग्लोइंग योगा पोज बेहद खास है। एक टांग पर किया गया यह व्हील पोज योगा क्रिसमस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बेघर लोगों की मदद करना है। मिलर के इस पोज को भी योगा जर्नल ने अपनी इंस्पायरिंग योगा पोज की सूची में जगह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed