फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   milk for health benefit

दूध पीते हैं तो जान लीजिए, फायदे कुछ नहीं नुकसान कितने है

Wed, 07 May 2014 01:15 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
milk for health benefit

यह धारणा गलत साबित हो रही हैं कि अपने आहार में दूध भी शामिल रखने वाले लोग सात्विक भोजन करते हैं। प्रोटेस्टेंट ईसाइयों की एक छोटी सी शाखा क्वेकर संप्रदाय के अनुयायियों ने तो सत्रहवीं शताब्दी से ही दूध और उससे बने आहार का निषेध शुरु कर दिया था।

विज्ञापन


उनका कहना था कि दूध मांसाहार भोजन है अर्थात पशुओं से प्राप्त होने वाले मांस की तरह है। उनके अनुसार बच्चा जब तक अपनी मां का दूध पीता है तभी तक ठीक है। उसके दो तीन साल का होने के बाद मां जब स्तनपान नहीं करा पाती तो समझ लेना चाहिए कि दूध की जरूरत खत्म हो गई।

विज्ञापन

वासना और हिंसा को बढ़ाते हैं दूध

milk for health benefit

शरीर विज्ञानियों के अनुसार अब बच्‍चे का शरीर बन गया। उसे सामान्‍य भोजन दिया जाना चाहिए। मुंबई स्थित हाफकिंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधार्थियों की टीम के डा. एस बुद्धिराजा का कहना है कि किसी भी पशु का शिशु जन्म के कुछ समय बाद ही दूध पीना छोड़ देता है।

सिर्फ आदमी ही अपवाद है। सभी पशु अपनी मां का दूध पीते है। आदमी ही है जो दूसरों की माताओं का, यहां तक जानवरों की माताओं का भी दूध पीता है। डा बुद्धिराजा के अनुसार दूध से जो भी पदार्थ बनते हैं वे वासना और हिंसा को बढ़ाते हैं। इसका कारण है कि दूध और शरीर से निकाले गए मांस से अतिरिकित ऊर्जा मिलती है।


दूध पीने से सांड जैसे गुण

milk for health benefit

क्वेकर संप्रदाय से सैंकड़ों साल पहले जैन धर्म पंरपरा ने कहा कि दूध उपयोगी नहीं है। योग और ध्यान के साधक के लिए वह नुक्सानदेय है। फिर पशुओं का दूध तो निश्‍चित ही पशुओं के लिए है।

जब एक गाय दूध देती तो मानवी शिशु के लिए नहीं देती अपने बच्चे के लिए देती है। जब मनुष्य का बच्चा या खुद मनुष्य उस दूध को पीता है तो उसके भीतर सांड जैते संस्कार आ जाएं तो कोई आश्‍चर्य नहीं है।



विज्ञापन

दूध पीने का यह नुकसान आप खुद जान लेंगे

milk for health benefit

डा. बुद्घिराजा का कहना है कि आज नहीं कल ख्याल में आएगा कि आदमी में बहुत सी पशु प्रवृतियां है तो उनका कारण दूध पीना ही हो सकता है उस आहार के कारण ही पशु प्रवृतियों को बल मिलता है।

मनुष्य का आहार अभी तक तय नहीं हो पाया है, लेकिन शरीर विज्ञानी के अनुसार उनका आहार शाकाहारी ही हो सकता है। दूध मांसाहार का हिस्‍सा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed