{"_id":"c1121bcc-a42a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"jal-neti-for-asthama-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमा के मरीज रोज करें जल नेती","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
दमा के मरीज रोज करें जल नेती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में अकसर मरीज हर मौसम में सर्दी और एलर्जी से परेशान रहता है। इनसे स्थायी रूप से छुटकारे के लिए न तो कोई ठोस दवा है और न ही कोई कारगर इलाज। ऐसे में दमा के मरीज अगर हमेशा सुबह के समय जल नेती का अभ्यास करें तो वे हर मौसम में स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें जल नेती
जल नेती करने के लिए नेती का नलीदार बर्तन, नमक और हल्का गर्म पानी होना जरूरी है। इसकी विधि इसप्रकार है
- हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और नेती के बर्तन में भर लें।
- अब नाक के एक छेद में नली से पानी डालें। अगर आपको सर्दी हो रही है तो जो छेद बंद हो उसमें पहले डालें।
- धीरे-धीरे पानी डालें और लंबी सांस न लें। यह पानी नाक के दूसरे छेद से निकलना चाहिए और मुंह खुला रखें।
- अब इस प्रक्रिया को नाक के दूसरे छेद से करें।
- दोनों छेद से यह प्रक्रिया करने के बाद सीधे खड़े हो जाएं।
- गहरी सांस लें और फिर जल्दी-जल्दी कई बार सांस छोड़ें।
कई हैं फायदे
यह न सिर्फ दमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है बल्कि कोई भी व्यक्ति इसे सुबह-सुबह कर सकता है। इसके और भी कई फायदे हैं -
- गर्मियों में यह आपके मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाती है जिससे तनाव और थकान तुरंत दूर होते हैं।
- साइनस के संक्रमण भी यह क्रिया बहुत फायदेमंद है।
- कान से संबंधित रोग या संक्रमण से भी यह बचाव करती है।
- इसे रोज करने से एकाग्रता बढ़ती है।
- माइग्रेन के दर्द में भी जल नेती से राहत मिलती है।
अगर आप रोज सही तरीके से जल नेती करते हैं तो इससे आप कई रोगों से दूर भी रहेंगे और दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।